Skip to content

Breaking News

  1. Story 1: पंजाब में धुंध का कहर : एक के बाद एक चार गाड़ियां हुई दुर्घटना का शिकार
  2. Story 2: जालंधर : स्पीड रिकॉर्ड के मालिक के बेटे दिवित औलख की अस्थियां लेकर हरिद्वार पहुंचा परिवार
  3. Story 3: जेल में बंद आप पार्टी के पूर्व मंत्री एवं विधायक लालजीत भुल्लर का इस बार पंजाब विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का एलान
  4. Story 4: दीवाली के मौके पर पटाखा चलाते समय हादसे में 14 वर्षीय किशोर की गई जान
  5. Story 5: तेज़ रफ़्तार कार झुग्गियों में जा घुसी , सो रहे पिता-पुत्री को कुचला
  6. Story 6: बिग बॉस 20 ने रचा नया इतिहास , 60 दिन से पहले 100 करोड़ घंटे का वॉच टाइम पार
  7. Story 7: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ी , रोकनी पड़ी KBC 18 की शूटिंग
  8. Story 8: पंजाबी सिंगर कमल ग्रेवाल को जान से मारने की धमकी मिली !
  9. Story 9: पंजाब के संगरूर में कांग्रेस की इंसाफ रैली’ में पहुंचे राहुल गांधी , प्रधानमंत्री मोदी पर साधा निशाना
  10. Story 10: स्पीड रिकॉर्ड्स के मालिक दिनेश औलख के बेटे दिवित औलख का अंतिम संस्कार हुआ , पहुंचे कई बड़े कलाकार

Realme ने लांच किया भारत का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Realme launches India's cheapest 5G smartphone, know the price and specifications
Realme launches India's cheapest 5G smartphone, know the price and specifications
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] नई दिल्ली : Realme की तरफ से भारत में सबसे सस्ते 5G स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया गया है। Realme 8 5G स्मार्टफोन के नये 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट को लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 13,999 रुपये है। Realme 8 5G का बेस वेरिएंट भारत में आने वाला सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन है। इस फोन की बिक्री ई-कॉमर्स साइट Flipkart और कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से होगी। इससे पहले Realme 8 5G को 4GB रैम 128GB स्टोरेज और 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ लॉन्च किया गया था, जिसकी कीमत बेस वेरिएंट से 1000 रुपये ज्यादा है। [metaslider id="5345"] कीमत और ऑफर्स Realme 8 5G के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत भारत में 13,999 रुपये है। जबकि Realme 8 5G का 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट 14,999 रुपये में आएगा। वही 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है। स्पेसिफिकेशन्स Realme 8 5G में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2400/1080 पिक्सल है। प्रोसेसर के तौर पर फोन में Dimensity 700 5G का इस्तेमाल किया गया है। फोन में वर्चुअल रैम का सपोर्ट मिलेगा। जिसकी मदद से 4GB रैम को 5GB और 8GB रैम को 11GB रैम में कन्वर्ट किया जा सकेगा। यह एंड्राइड 11 बेस्ड Realme UI 2.0 पर काम करेगा। Realme 8 5G स्मार्टफोन के रियर पैनल पर क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका प्राइमरी कैमरा 48MP प्राइमरी कैमरा के साथ B&W कैमरा और एक मैक्रो लेंस का सपोर्ट मिलेगा। फोन 5 नाइट स्केप फिल्टर के साथ आएगा। फ्रंट में 16MP कैमरा दिया गया है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। पावरबैकअप लिए फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जिसे 18W फास्ट चार्जर की मदद से चार्ज किया जा सकेगा। [metaslider id="9199"]     source link