Skip to content

अगर आपने पता करना है कि आपके घर के आसपास कहां है आधार सेवा केंद्र, तो ये आसान तरीका अपनाकर जानकारी हासिल करें

There is no wrong use of your Aadhaar Card, you can check this while sitting at home
There is no wrong use of your Aadhaar Card, you can check this while sitting at home
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="5345"] नई दिल्ली (सनी ): आधार से जुड़ी कुछ सेवाएं केवल आधार सेवा केंद्रों पर उपलब्ध होती हैं। मिसाल के तौर पर अगर आप अपना मोबाइल नंबर अपडेट कराना चाहते हैं तो इसके लिए आपको आधार सेवा केंद्र जाना होगा। इसके अलावा अगर आपको अपने एड्रेस, जन्मतिथि व किसी भी अन्य तरह की जानकारी को ऑनलाइन अपडेट कराने में दिक्कत पेश आ रही है तो आप निकटतम आधार सेवा केंद्र पर जाकर इस तरह के विवरण अपडेट करा सकते हैं। हालांकि, आपके घर के आसपास कौन-सा आधार सेवा केंद्र है, इसकी जानकारी प्राप्त करने के लिए आप कई माध्यमों का सहारा ले सकते हैं। [metaslider id="711"] निकटतम आधार सेवा केंद्र की जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हेल्पलाइन नंबर 1947 पर कॉल कर सकते हैं। UIDAI की ओर से किए गए ट्वीट में कहा गया है, ''आप अपने मोबाइल नंबर या लैंडलाइन नंबर से 1947 पर फोन कर निकटतम आधार केंद्र का पता लगा सकते हैं। आप अपने इलाके के अधिकृत केंद्र का पता जान सकते हैं। आप mAadhaar App के जरिए भी आधार केंद्र की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।'' [metaslider id="9199"] आप आधार कार्ड जारी करने वाले संगठन भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) की वेबसाइट के जरिए निकटतम एनरॉलमेंट सेंटर की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आपको https://uidai.gov.in/ पर लॉग ऑन करना होगा।   source link