Skip to content

Breaking News

  1. Story 1: पंजाब में धुंध का कहर : एक के बाद एक चार गाड़ियां हुई दुर्घटना का शिकार
  2. Story 2: जालंधर : स्पीड रिकॉर्ड के मालिक के बेटे दिवित औलख की अस्थियां लेकर हरिद्वार पहुंचा परिवार
  3. Story 3: जेल में बंद आप पार्टी के पूर्व मंत्री एवं विधायक लालजीत भुल्लर का इस बार पंजाब विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का एलान
  4. Story 4: दीवाली के मौके पर पटाखा चलाते समय हादसे में 14 वर्षीय किशोर की गई जान
  5. Story 5: तेज़ रफ़्तार कार झुग्गियों में जा घुसी , सो रहे पिता-पुत्री को कुचला
  6. Story 6: बिग बॉस 20 ने रचा नया इतिहास , 60 दिन से पहले 100 करोड़ घंटे का वॉच टाइम पार
  7. Story 7: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ी , रोकनी पड़ी KBC 18 की शूटिंग
  8. Story 8: पंजाबी सिंगर कमल ग्रेवाल को जान से मारने की धमकी मिली !
  9. Story 9: पंजाब के संगरूर में कांग्रेस की इंसाफ रैली’ में पहुंचे राहुल गांधी , प्रधानमंत्री मोदी पर साधा निशाना
  10. Story 10: स्पीड रिकॉर्ड्स के मालिक दिनेश औलख के बेटे दिवित औलख का अंतिम संस्कार हुआ , पहुंचे कई बड़े कलाकार

श्री गुरुनानक देव जी के 551 वें प्रकाशोत्सव पर पंजाबभर में गुरुद्वारों में उमड़ी संगत, जगह-जगह संगत द्वारा लंगरों का आयोजन

श्री गुरुनानक देव जी के 551 वें प्रकाशोत्सव पर पंजाबभर में गुरुद्वारों में उमड़ी संगत, जगह-जगह संगत द्वारा लंगरों का आयोजन
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] अमृतसर/जालंधर : श्री गुरुनानक देव जी का 551वां प्रकाशोत्सव पर पंजाबभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही संगत गुरुद्वारों में माथा टेकने पहुंच रही है। सबसे ज्यादा भीड़ अमृतसर स्थित श्री हरिमंदिर साहिब, सुलतानपुर लोधी व डेरा बाबा नानक में उमड़ी है। जगह-जगह संगत द्वारा लंगरों का आयोजन किया गया है। पहले उम्मीद जताई जा रही थी कि कोरोना महामारी व किसान आंदोलन के कारण संगत कम पहुंचेगी, लेकिन सुबह से ही संगत उमड़ पड़ी। प्रकाशोत्सव के मद्देनजर गुरुद्वारों को दुल्हन की तरह सजाया गया है। पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह भी श्री गुरुनानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव के समारोहों के समापन के लिए सुल्तानपुर लोधी पहुंचे। कपूरथला जिला स्थित सुलतानपुर लोधी में भी बड़ी संख्या में संगत उमड़ी। यहां श्री गुरुनानक देव जी के 550वेंं प्रकाश पर्व के कार्यक्रमों का समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, उनकी पत्नी महारानी परनीत कौर, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ सहित बड़ी संख्या में संगत पहुंची। [metaslider id="9199"]   source link