Skip to content

Breaking News

  1. Story 1: पंजाब में धुंध का कहर : एक के बाद एक चार गाड़ियां हुई दुर्घटना का शिकार
  2. Story 2: जालंधर : स्पीड रिकॉर्ड के मालिक के बेटे दिवित औलख की अस्थियां लेकर हरिद्वार पहुंचा परिवार
  3. Story 3: जेल में बंद आप पार्टी के पूर्व मंत्री एवं विधायक लालजीत भुल्लर का इस बार पंजाब विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का एलान
  4. Story 4: दीवाली के मौके पर पटाखा चलाते समय हादसे में 14 वर्षीय किशोर की गई जान
  5. Story 5: तेज़ रफ़्तार कार झुग्गियों में जा घुसी , सो रहे पिता-पुत्री को कुचला
  6. Story 6: बिग बॉस 20 ने रचा नया इतिहास , 60 दिन से पहले 100 करोड़ घंटे का वॉच टाइम पार
  7. Story 7: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ी , रोकनी पड़ी KBC 18 की शूटिंग
  8. Story 8: पंजाबी सिंगर कमल ग्रेवाल को जान से मारने की धमकी मिली !
  9. Story 9: पंजाब के संगरूर में कांग्रेस की इंसाफ रैली’ में पहुंचे राहुल गांधी , प्रधानमंत्री मोदी पर साधा निशाना
  10. Story 10: स्पीड रिकॉर्ड्स के मालिक दिनेश औलख के बेटे दिवित औलख का अंतिम संस्कार हुआ , पहुंचे कई बड़े कलाकार

अब नए फीचर्स से लैस नया आधार कार्ड सिर्फ 50 रुपये में ऑर्डर कीजिए , जाने कैसे होगा आर्डर

Now order a new Aadhaar card equipped with new features for just 50 rupees, know how to order
Now order a new Aadhaar card equipped with new features for just 50 rupees, know how to order
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] नई दिल्ली (जय धीर ): नया सिम कार्ड लेने ,विभिन्न सरकारी योजना का लाभ हासिल करने, बैंकों में खाता खुलवाने व बच्चों के एडमिशन सहित विभिन्न तरह के कार्यों के लिए आधार कार्ड सबसे अहम दस्तावेजों में से एक है। इसका इस्तेमाल पहचान पत्र के साथ-साथ एड्रेस प्रुफ के रूप में भी किया जाता है। हालांकि, पहले हमारे पते पर प्राप्त आधार कार्ड आकार में काफी बड़ा होता था और उसे हर वक्त साथ में रखना उतना आसान नहीं होता था। अब (UIDAI) ने पोलिविनाइल क्लोराइड (PVC) कार्ड पर आधार के रिप्रेंट की अनुमति दे दी है। नए कार्ड को आप अपने डेबिट या क्रेडिट कार्ड की तरह आसानी से अपने वॉलेट में रख सकेंगे। [metaslider id="9199"] UIDAI ने ट्वीट में कहा है,अब आप बिल्कुल नया Aadhaar PVC Card ऑर्डर कर सकते हैं, जो लंबे समय तक चलता है, दिखने में आकर्षक है और आधुनिक सिक्योरिटी फीचर्स से लैस है। इसके सिक्योरिटी फीचर्स में एक होलोग्राम, Guilloche पैटर्न, Ghost Image और माइक्रोटेक्स्ट शामिल हैं। नए Aadhaar PVC Card को ऐसे करें अप्लाई : आप UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए Aadhaar PVC Card के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।अब 'My Aadhaar Section' के अंतर्गत 'Order Aadhaar PVC Card' पर क्लिक कीजिए।इसके बाद 12 अंक की आधार संख्या या 16 अंक की वर्चुअल आइडी या 28 अंक की EID डालिए।अब तस्वीर में दिख रहे सिक्योरिटी कोड या कैप्चा कोड को डालिए।इसके बाद 'Send OTP' पर क्लिक कीजिए।आपको पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगा।अब ओटीपी प्रविष्ट करिए और उसके बाद उसे सबमिट कीजिए।अब सबमिट करने के बाद आपके सामने PVC Card की प्रीव्यू कॉपी आ जाएगी।ईसके बाद पेमेंट ऑप्शन पर क्लिक कीजिए। इसके बाद 50 रुपये का भुगतान करिए।भुगतान के साथ ही Aadhaar PVC Card ऑर्डर हो जाएगा।         source link