Latest news
21 अगस्त को पंजाब बंद : जानिए क्या रहेगा बंद व क्या खुला रहेगा PM Cares Fund का डेटा रिलीज पर कांग्रेस ने साधा निशाना भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में पंजाब से तीन प्रमुख नेताओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी जालंधर में कारोबारी से बड़ी लूट: कार के शीशे पर लोहे की रॉड से किया वार, नकदी के दो बैग लेकर फरार जालंधर : तेजदार हथियार दिखा कर लूट और झपटमारी की वारदाते करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्ता... जालंधर में दर्दनाक हादसा : बस की चपेट में आने से Delivery Boy की मौत सुखबीर बादल पर हमले के बाद अमृतसर में पूर्व जत्थेदार रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में अस्पताल के डॉक्टर पर फायरिंग मामले में 1 आरोपी गिरफ्तार

जालंधर में अस्पताल के डॉक्टर पर फायरिंग मामले में 1 आरोपी गिरफ्तार

जालंधर : जालंधर में अर्बन एस्टेट के किडनी अस्पताल में डॉ. राजीव सूद पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। कमिश्नरेट पुलिस ने इस केस में एक आरोपी को उत्तर प्रदेश के अयोध्या से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान जालंधर के इंडस्ट्रियल एरिया निवासी सत्य नारायण के रूप में हुई है।

पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर रंधावा और डीसीपी इन्वेस्टिगेशन मनप्रीत सिंह ढिल्लों ने आज एक प्रेस वार्ता कर इस गिरफ्तारी की जानकारी साझा की। अधिकारियों के अनुसार, आरोपी सत्य नारायण को गहन छानबीन और तकनीकी सर्विलांस की मदद से अयोध्या से गिरफ्तार किया गया है।

पूछताछ के दौरान सत्य नारायण ने गोली चलाने के पीछे जो कारण बताए, वे पुलिस को संदेहास्पद लगे हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी द्वारा दिए गए बयान आपस में मेल नहीं खा रहे, जिससे संदेह और गहराता जा रहा है।

सीपी रंधावा ने कहा, “फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आरोपी ने गोली क्यों चलाई। बयान विरोधाभासी हैं और हम हर एंगल से जांच कर रहे हैं।”

दो आरोपी अब भी फरार

इस सनसनीखेज वारदात में दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस की कई टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही बाकी आरोपियों को भी पकड़ लिया जाएगा और फायरिंग के पीछे की असल साजिश सामने आएगी।

आगे की कार्रवाई जारी

फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है और उसके मोबाइल डेटा, कॉल डिटेल्स व अन्य डिजिटल साक्ष्यों को खंगाला जा रहा है। पुलिस का मानना है कि आने वाले दिनों में इस केस में और भी अहम खुलासे हो सकते हैं।


Leave a Reply