जालंधर : बता दे कि अकाली दल को जालंधर से बड़ा झटका लगा है . पूर्व विधायक व सीनियर अकाली नेता सरबजीत सिंह मक्कड़ भाजपा में शामिल हो गए। बता दे कि भाजपा के पंजाब प्रभारी और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सीनियर नेताओं के साथ सरबजीत मक्कड़ को BJP पार्टी में शामिल करवाया। आपको बता दें कि सरबजीत सिंह मक्कड़ ने पिछला चुनाव जालंधर कैंट सीट से लड़ा था लेकिन इस बार पार्टी ने जालंधर कैंट से जगबीर सिंह बराड़ को उम्मीदवार घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि इसके बाद से ही मक्कड़ पार्टी से नाराज चल रहे थे। वहीं उन्होंने कहा है कि जल्द ही वे जालंधर में एक बड़ा कार्यक्रम करके अपने साथियों को भाजपा में शामिल करवाएंगे।