Latest news
जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार... दुखद समाचार : माँ देवी राज रानी जी, राजेश्वरी धाम देवी राज रानी वैष्णो मंदिर की संस्थापक हुए ब्रह्मल... मोहाली में प्रेमी ने ऑफिस में घुसकर युवती की चाकू से गोदकर की हत्या पंजाब में कार क्रॉसिंग को लेकर चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक युवक की मौत पंजाब के 5 प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसिया जांच में जुटी पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP

India Living News

Hot News
You are currently viewing यूट्यूबर लिव-इन जोड़े ने सातवीं मंजिल से छलांग लगाकर दी जान
YouTuber live-in couple commits suicide by jumping from seventh floor

यूट्यूबर लिव-इन जोड़े ने सातवीं मंजिल से छलांग लगाकर दी जान

नेशनल न्यूज़ : हरियाणा के बहादुरगढ़ से एक हैरान करने वाली खबर सामने आयी है। मिली जानकारी अनुसार हरियाणा के बहादुरगढ़ में एक लिव-इन जोड़े ने कथित तौर पर एक अपार्टमेंट की सातवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी . बताया जा रहा है वे दोनों यूट्यूबर थे. पुलिस के मुताबिक, उन दोनों के बीच झड़प हुई थी जिसके बाद उन्होंने यह कदम उठाया.

प्राप्त जानकारी अनुसार इस जोड़े की पहचान 25 साल के गर्वित और 22 साल की नंदिनी के रूप में की गई है. यह दोनों कंटेंट क्रिएटर थे. वे अपना चैनल चलाते थे और यूट्यूब व फेसबुक जैसे प्लेटफार्मों के लिए शॉर्ट फिल्में बनाते थे.

वे दोनों कुछ दिन पहले अपनी टीम के साथ देहरादून से बहादुरगढ़ पहुंचे थे. उन्होंने रुहेला रेजीडेंसी की सातवीं मंजिल पर एक फ्लैट किराए पर लिया था. वहां वे अपने पांच साथियों के साथ रह रहे थे.

पुलिस ने बताया कि, दोनों ने आज सुबह करीब 6 बजे आत्महत्या कर ली. वे शूटिंग के बाद देर से घर लौटे थे और उनके बीच किसी बात पर बहस हो गई थी.

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश में जुटी है कि इस जोड़े ने अपना जीवन समाप्त करने जैसा कदम क्यों उठाया.


Leave a Reply