ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 05 May 2021

मिनी लॉकडाउन के बीच पंजाब से लौटने लगे श्रमिक, कोरोना गाइडलाइंस का हो रहा है शरेआम उल्लंघन

Workers returning from Punjab amidst mini lockdown, Corona guidelines are being violated in public
Workers returning from Punjab amidst mini lockdown, Corona guidelines are being violated in public
[metaslider id="711"] जालंधर : मिनी लाकडाउन लगने व संपूर्ण लाकडाउन की संभावना के चलते श्रमिक बसों के जरिए अपने प्रदेशों को लौटने लगे है। उनके इसी डर का फायदा निजी बस संचालक उठा रहे हैं। वे कोरोना के नियमों की धज्जियां भी उड़ा रहे हैं और श्रमिकों से मनमाने दाम वसूलकर लूट भी रहे हैं। पंजाब सरकार ने इंटर स्टेट बस सर्विस को बंद किया हुआ है। पंजाब में भी बसों का संचालन सिर्फ पचास फीसद यात्रियों के साथ ही आदेश दिया है, उसके बावजूद प्राइवेट बस संचालकों की मनमर्जी जारी है। सूत्रों की जानकारी के मुताबिक शहर के लम्मा पिंड चौक, बस स्टैंड के बाहर, फोकल प्वाइंट, ट्रांसपोर्ट नगर व अन्य जगहों से बसें रोजाना जा रही हैं। वहीँ मोता सिंह नगर में यात्रियों को बस में सवार करा रहे निजी बस कंपनी के कारिंदे ने बताया कि पूर्णिया तक 2200 रुपये प्रति यात्री वसूला गया है, जबकि गोरखपुर तक की टिकट 1800 रुपये रखी गई है। जो यात्री बसों में सामान रख रहे हैं। उनसे सामान का किराया भी अलग से लिया जा रहा है। [metaslider id="9199"]   source link