Latest news
CJP PROTEST : संसद मार्च के लिए जा रहे छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज PM आवास के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेसी नेता , केंद्र सरकार के सामने रखीं ये मांगें जालंधर में 24 जुलाई को भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा, पत्रकार संस्था (DMA) को विशेष निमंत्रण फिट होने के बावजूद भी पंजाबी सिंगर करनदीप को आया हार्ट अटैक , युवाओं को दी खास सलाह अमृतसर में थार गाडी के अंदर मिली युवक की लाश, मचा हड़कंप जालंधर के सनप्रीत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बांधी थी पटियाला शाही पगड़ी नेपाल में भूकंप के झटके ; 5.0 तीव्रता के भूकंप से लोगों में फैली दहशत अमृतसर में 70 साल के बुजुर्ग पर आवारा कुत्तों ने किया हमला , हुई मौत भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाकर अस्पताल में शिफ्ट किया जालंधर जिले के सभी पोलिंग स्टेशनों पर 19 जुलाई 2026 को वोटर लिस्ट के SIR 2026 के तहत स्पेशल कैंप आयो...

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब में दर्दनाक हादसा : एक साल का मासूम जिंदा जला

पंजाब में दर्दनाक हादसा : एक साल का मासूम जिंदा जला

लुधियाना : पंजाब के लुधियाना से दर्दनाक हादसे की खबर है। लुधियाना के जमालपुर के भामियां इलाके में शनिवार सुबह कंबल में आग लगने की वजह से एक साल का बच्चा जिंदा जल गया।बच्चे के परिवार वाले उसे सिविल अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। बच्चे की पहचान अर्जुन के रूप में हुई है। घटना की जानकारी थाना जमालपुर पुलिस को दी गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, अर्जुन की मां रीना देवी पति को खाना देने के लिए फैक्टरी गईं थी ।पीछे से बाकी के बच्चे घर में खेल रहे थे। इसी दौरान किसी बच्चे ने घर से माचिस उठाई। खेल-खेल में जलाकर तीली कंबल पर गिरा दी। इससे कंबल में अचानक आग लग गई और ज्यादा फैल गई। अर्जुन की मां ने बताया कि वह वापस लौट रही थी तभी दूर से घर से उठती आग की लपटें दिखाई दीं। जब वह दौड़कर घर पहुंचीं तो अर्जुन आग से झुलस चुका था। उसे इलाज के लिए तुरंत पारिवारिक सदस्यों की मदद से सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


Leave a Reply