अमृतसर : जलियांवाला बाग के नए परिसर का PM नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअल उद्धघाटन कर दिया है। शहीदों का स्थल जलियांवाला बाग नए रूप में आम जनता के लिए आज सुबह से लोगों के लिए खुल गया है। वहीँ कल PM नरेन्द्र मोदी द्वारा इसका वर्चुअल उद्घाटन करने के बार रात में इसका दृश्य मनमाेह रहा । यहाँ जलियांवाला बाग सुंदर तरीके से मनमोहक लाइटों से रोशन हो रहा था । वहीँ आज सुबह से लोग यहाँ देश की आजादी के लिए प्राणों की आहुति देने वाले सैनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने आ रहे हैं।
वहीँ अब 102 वर्ष बाद जलियांवाला बाग नए रूप में नजर आ रहा है। आपको बता दे कि 20 करोड़ रुपये की लागत से इस बाग को नया रूप दिया गया है। डेढ़ साल बाद अब रविवार से जलियांवाला बाग पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है । सुबह सात से रात नौ बजे तक बाग खुला रहेगा।