Latest news
जालंधर में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग: 80 झुग्गियों समेत कई फैक्टिरयां आई चपेट में जालंधर में HDFC Bank के ATM पर महिला के खाते से ठगी स्कूल टीचर पर क्लास में Acid Attack, अध्यापक सहित 2 बच्चे आए चपेट में आम आदमी पार्टी के मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED की रेड Bright Tution Academy के स्टूडेंट्स ने कक्षा 10th CBSE के रिजल्ट में अच्छे अंक प्राप्त किये जालंधर में टूर एंड ट्रैवल्स शॉप में नकाबपोश बदमाशों ने की बड़ी लूट MATHS COACHING CENTER के स्टूडेंट्स ने 10TH के रिजल्ट में अच्छे अंक प्राप्त किये 23वें विशाल माता रानी जागरण से पहले बालाजी महाराज की चौकी से बना भक्तिमय माहौल शिव ज्योति पब्लिक स्कूल की छात्रा संचिता सोनी ने ज़िले में दूसरा स्थान प्राप्त करके लहराया विद्यालय क... CBSE 10वीं सेशन-1 का रिजल्ट जारी : देशभर में लुधियाना रीजन 9वें स्थान पर

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में दमोरिया पुल से एक व्यक्ति को 8 नशीले टीके व अलग अलग बैंको के 28 ATM कार्ड समेत थाना 3 की पुलिस ने किया अरेस्ट
used-to-withdraw-money-from-peoples-accounts-by-changing-atms-28-cards-of-different-banks-recovered

जालंधर में दमोरिया पुल से एक व्यक्ति को 8 नशीले टीके व अलग अलग बैंको के 28 ATM कार्ड समेत थाना 3 की पुलिस ने किया अरेस्ट

जालंधर : जालंधर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कमिश्नरेट पुलिस ने नशीले दवाओं के टीके समेत एक युवक को अरेस्ट किया है। वह रेलवे स्टेशन के पास किसी से टीके खरीदते वक्त धरा गया। पूछताछ में पता चला कि वह ATM कार्ड बदलकर लोगों से ठगी करता है। फिर उनके अकाउंट से रुपए निकलवा अपने लिए टीके खरीदता है। पुलिस ने उसके ठिकाने की तलाशी लेकर अलग-अलग बैंकों के 28 ATM कार्ड बरामद किए हैं। उसके खिलाफ केस दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।

ADCP जगजीत सिंह ने बताया कि SI मुकेश कुमार की अगुवाई में ASI सतपाल सिंह की टीम ने दमोरिया पुल पर चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को काबू किया। उक्त व्यक्ति राजकुमार उर्फ राज निवासी उपकार नगर की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से दो तरह की नशीली दवाओ के 8 टीके मिले। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर उसे अरेस्ट कर लिया।

पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि वह ATM कार्ड बदलकर जालसाजी करता है। वह ATM पर चला जाता है और अगर किसी को रुपए निकालने नहीं आते या कोई दिक्कत आती है तो मदद के लिए जाता है। फिर उनका कार्ड लेकर अपने सामने कोड भरवाता है और फिर कार्ड बदलकर पकड़ा देता है। फिर वह किसी और ATM से रुपए निकलवाता है। पुलिस ने उससे अलग-अलग बैंकों के ATM कार्ड बरामद कर लिए .

 

 

source link


Leave a Reply