Latest news
पंजाब में मीटर रीडर्स की हड़ताल, घरेलू उपभोक्ताओं की बड़ी परेशानी मोहाली में GYM के अंदर वर्कआउट के दौरान युवक की गई जान , पत्नी भी थी साथ अब पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई फीस… जानें नई दरें पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन जम्मू-कश्मीर : एक महीने तक बंद रहने के बाद फिर शुरू होगी गुलमर्ग गोंडोला सेवा 8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत

India Living News

Hot News
You are currently viewing “नशे के विरुद्ध युद्ध” मुहिम के तहत जालंधर में अवैध नशा मुक्ति केंद्र पर छापेमारी… 103 लोगों को करवाया रिहा

“नशे के विरुद्ध युद्ध” मुहिम के तहत जालंधर में अवैध नशा मुक्ति केंद्र पर छापेमारी… 103 लोगों को करवाया रिहा

जालंधर : पंजाब सरकार की “नशे के विरुद्ध युद्ध” मुहिम के तहत जालंधर प्रशासन और पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की। ‘नशे पर वार’ मुहिम के तहत डिप्टी कमिश्नर हिमांशु अग्रवाल और पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर के नेतृत्व में गांव समराय में अवैध रूप से चलाए जा रहे नशा मुक्ति केंद्र के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है।

फोन पर गुप्त सुचना मिलने के बाद डिप्टी कमिश्नर ने तुरंत सिविल, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को छापेमारी करने के निर्देश दिए, जिसके चलते जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की।

-डीसी हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि

इस अवैध नशा मुक्ति केंद्र में नशा मुक्ति के नाम पर 103 लोगों को अवैध रूप से रखा गया था। उन्होंने बताया कि इन व्यक्तियों को नशा मुक्ति केंद्र से बचाया गया है। इस संयुक्त अभियान के दौरान 67 पैकेट अल्प्राजोलम टैबलेट और 100 पैकेट पैनाडोल सहित 2005 नशीली गोलियां बड़ी मात्रा में जब्त की गईं।

नकोदर के सुखजीत सिंह, हरदोफराला के वरिंदर सिंह, लुधियाना के आशीष मेहरा, तरनतारन के मनिंदर सिंह और बठिंडा के मलकीत सिंह के खिलाफ अवैध रूप से नशा मुक्ति केंद्र चलाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। सभी संचालकों को नशा पुनर्वास केंद्र चलाने तथा जब्त की गई बड़ी मात्रा के संबंध में उचित दस्तावेज प्रस्तुत करने में विफल रहने के कारण हिरासत में लिया गया है।

डीसी अग्रवाल ने बताया कि बचाए गए लोगों को रिहा करने से पहले आवश्यक चिकित्सा जांच के लिए सिविल अस्पताल जालंधर लाया गया। इसके बाद उसे इलाज के लिए सरकारी नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र भेज दिया गया। पंजाब सरकार द्वारा नशे के विरुद्ध अपनाई जा रही जीरो टॉलरेंस नीति को दोहराते हुए उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन पूरी ताकत के साथ जिले में नशे की जड़ों को उखाड़ने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

नशामुक्ति हेल्पलाइन नंबर पर दे सकतें है जानकारी

उपायुक्त ने जिलावासियों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की सहायता व जानकारी के लिए जिला नशामुक्ति हेल्पलाइन नंबर 0181-2911969 का अधिक से अधिक उपयोग करें। उन्होंने बताया कि इसके अलावा जिला निवासी नशे से संबंधित किसी भी तरह की गतिविधि की जानकारी पंजाब सरकार के व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9779-100-200 पर भी साझा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि नशीली दवाओं के व्यापार के संबंध में सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम व पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

-पुलिस आयुक्त धनप्रीत कौर ने कहा कि

किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी तथा अवैध गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि इससे पहले जिला प्रशासन ने ‘नशे के खिलाफ युद्ध’ अभियान के तहत जमशेर में चलाए जा रहे अवैध नशा मुक्ति केंद्र के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 34 लोगों को छुड़ाया था।


Leave a Reply