Latest news
जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब पुलिस के इंस्पेक्टर भूषण शेखऱी के बेटे तुषार शेखऱी पर हुआ मामला दर्ज
Case registered against Tushar Shekli, son of Punjab Police Inspector Bhushan Shekli

पंजाब पुलिस के इंस्पेक्टर भूषण शेखऱी के बेटे तुषार शेखऱी पर हुआ मामला दर्ज

जालंधर : मनचाहा दहेज़ न देने पर प्रेग्नेंट बहु को मारपीट कर घर से निकाल दिया था।पुलिस कमिशनर को शिकायत करने पर महिला थाने में पीडत के बयानों पर एफ आई आर दर्ज हो गई।पुलिस ने अपने पुलिस इंस्पेक्टर भूषण सेखड़ी और उनकी पत्नी रितु सेखड़ी को एफ आई आर में शामिल नही किया और उनके बेटे तुषार सेखड़ी पर एफ आई आर दर्ज कर दी।एफ आई आर दर्ज कर उसे 18 दिन का समय ज़मानत के लिए दे दिया और पीडत परिवार को एफ आई आर की सूचना नही दी गई।जानकारी के अनुसार जालंधर के दिलबाग नगर के रहने वाले पंजाब पुलिस के इंस्पेक्टर भूषण सेखड़ी के बेटे तुषार सेखड़ी की शादी 24 नंवबर 2019 को सुभाष गोरिया की बेटी एडवोकेट जसलीन गोरिया के साथ हुई थी।

जसलीन गोरिया अनुसूचित जाति से सबन्ध रखती थी और भूषण सेखड़ी का परिवार खतरी परिवार से था।सुभाष गोरिया और भूषण सेखड़ी की आपसमें दोस्ती थी।भूषण सेखड़ी ने अपनी दोस्ती को रिश्तेदारी में बदलने के लिए जसलीन का रिश्ता मांगा था।दोनो परिवारों की सहमति से हिन्दू रीति रिवाजों से शादी हो गई।कुछ समय बीतने के बाद ही भूषण सेखड़ी की पत्नी रितु सेखड़ी उनके बेटे तुषार सेखड़ी ने जसलीन को जाति शब्द बोलकर परेशान करना शुरू कर दिया और दाज, बड़ी गाड़ी मांगने की डिमांड शुरू कर दी।जसलीन के साथ मारकुटाई भी होनी शुरू हो गई।एक वर्ष से भी ज्यादा समय बीत गया है कि जसलीन को ससुर परिवार ने मारपिट कर घर से निकाल दिया।जसलीन उस वक्त प्रेग्नेंट थी तभी जसलीन ने अपने परिवार को साथ लेकर पुलिस कमिशनर को शिकायत की थी।पुलिस ने एक साल तो शिकायत पर कोई कार्रवाई नही की अब कार्रवाई की है तो उसमें साफ ही अपने विभाग के इंस्पेक्टर भूषण सेखड़ी और उनकी पत्नी रितु सेखड़ी के ऊपर कोई कार्रवाई ना करते हुए सिर्फ उनके बेटे तुषार सेखड़ी पर ही एफ़ आई आर दर्ज कर दी है। 18 दिन पहले एफ आई आर नंबर 6 5/2/22 को दर्ज हई थी।पंजाब पुलिस ने अभी तक मुझे इसकी जानकारी नही दी यह शब्द पीडत एडवोकेट जसलीन ने कहे उन्होंने कहा कि अब मेरा बेटा 10 महीने का हो गया है औऱ डिलीवरी भी मेरे मायके वालो ने बढ़िया हस्पताल में करवाई थी।जसलीन ने कहा कि अगर पुलिस ही महिलाओं को इंसाफ नही देगी तो देश की महिलाएं कहा जाएगी।उन्होंने कहा कि मै इंसाफ के लिए हाई कोर्ट जाउंगी।

 


Leave a Reply