Latest news
चंडीगढ़ में BJP दफ्तर के बाहर जोरदार धमाका, मचा हड़कंप अब इन पंपों पर बढ़े प्राइस, पेट्रोल 7 रुपये और डीजल 25 रुपये हुआ महंगा! पंजाब के CM भगवंत मान ने 508 इमरजेंसी रिस्पॉन्स वाहन को दी हरी झंडी LPG संकट : अब फिर से राशन की दुकानों पर मिलेगा मिट्टी का तेल नेपाल में 14 अप्रैल तक सभी कोचिंग सेंटर्स को बंद करने का आदेश जालंधर निगम हाउस में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 569.40 करोड़ रुपये का बजट पेश वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में बिल्ली पालना शुभ या अशुभ होता है ? पंजाब : जैक से मकान ऊपर उठाने का काम चल रहा था, ताश के पत्तों की तरह अचानक ढह गया मकान पंजाब कांग्रेस के सीनियर नेता, पूर्व मंत्री का हुआ निधन धोखाधड़ी मामले में जालंधर के डिप्स स्कूल के एमडी से फाजिल्का पुलिस ने की पूछताछ

India Living News

Hot News
You are currently viewing कनाडा को ट्रंप ने 100% टैरिफ की दी धमकी, कहा- इस देश से दूर रहो वर्ना…

कनाडा को ट्रंप ने 100% टैरिफ की दी धमकी, कहा- इस देश से दूर रहो वर्ना…

इंटरनेशनल न्यूज़ : एक बार फिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति चर्चा में है। इस बार निशाने पर है कनाडा। ट्रंप ने साफ चेतावनी दी है कि अगर कनाडा चीन के साथ कोई भी व्यापारिक समझौता करता है, तो अमेरिका कनाडा से आने वाले सभी उत्पादों पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगा देगा। शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर पोस्ट करते हुए ट्रंप ने कहा कि कनाडा यह गलतफहमी न पाले कि वह चीन के सामान को अमेरिका भेजने का रास्ता बन सकता है। उन्होंने कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी का नाम लेते हुए कहा कि अमेरिका अपने हितों से कोई समझौता नहीं करेगा।

ट्रंप ने अपने बयान में चीन पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि चीन कनाडा के व्यापार, समाज और जीवनशैली को नुकसान पहुंचा सकता है। इसी के साथ उन्होंने दोहराया कि चीन के साथ किसी भी तरह की डील होने पर अमेरिका तुरंत सख्त आर्थिक कदम उठाएगा। यह पहली बार नहीं है जब ट्रंप ने टैरिफ को हथियार बनाकर किसी देश पर दबाव बनाने की कोशिश की हो। अपने हालिया बयानों में वे कई बार कह चुके हैं कि जो देश अमेरिकी हितों के खिलाफ कदम उठाएंगे, उन्हें भारी आर्थिक कीमत चुकानी पड़ेगी। ट्रंप के इस बयान से अमेरिका-कनाडा रिश्तों में तनाव बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। साथ ही विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की धमकियां वैश्विक व्यापार में अनिश्चितता और अस्थिरता को और बढ़ा सकती हैं।


Leave a Reply