Latest news
स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर के पीर बोदला बाजार में पार्सल चोरी करने का आरोप लगाते हुए एक युवक-युवती को दुकानदारों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले
A young man and a girl were caught by shopkeepers and handed over to the police, accusing them of stealing parcels in Jalandhar's Pir Bodla Bazar.

जालंधर के पीर बोदला बाजार में पार्सल चोरी करने का आरोप लगाते हुए एक युवक-युवती को दुकानदारों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले

जालंधर : जालंधर के पीर बोदला बाजार में चोरी करने के आरोप में एक युवक-युवती को दुकानदारों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, इसके बाद थाना डिवीजन चार की पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बता दे कि इस दौरान पकड़े गए युवक की दुकानदारों ने धुनाई कर दी। वहीँ मामले की जानकारी देते हुए पीर बोदला बाजार एसोसिएशन के प्रधान रमन अरोड़ा ने कहा कि बीते ढाई महीनों से बाजार में दुकानों के बाहर रखे पार्सल लगातार चोरी हो रहे थे।

उन्होंने कहा चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले युवक और युवती सीसीटीवी में भी कैद हुए थे और इसकी शिकायत पुलिस को दी गई थी लेकिन मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद इलाके के दुकानदारों ने खुद ही जाल बिछाकर युवक-युवती को पकड़ लिया । वहीँ इस दौरान चोरी के आरोप में पकड़े गए युवक की लोगों ने पिटाई भी की जिसके चलते उसके कपड़े फट गए। वहीँ मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि व्यापारियों की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है।

 


Leave a Reply