स्पोर्ट्स डेस्क : टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी में भारत की लगातार तीसरी जीत, आखिरी ग्रुप मुकाबले में जापान को हराया। मनप्रीत सिंह की कप्तानी में टीम ने ग्रुप ए का आखिरी मुकाबला भी अपने नाम दर्ज कर लिया। भारतीय टीम ने जापान को 5-3 से हरा दिया। भारत की और से हरमनप्रीत सिंह, गुर्जंत सिंह, सिमरनजीत सिंह और नीलकंठ शर्मा ने गोल किए।
ऑस्ट्रेलिया से सेकण्ड मैच हारने के बाद भारतीय टीम की यह लगातार तीसरी जीत है। अब इस जीत के साथ टीम इंडिया ग्रुप ए में पांच में से चार मुकाबले जीतकर दूसरे स्थान पर रही और अब क्वार्टरफाइनल में उसका मुकाबला ग्रुप बी के तीसरे स्थान की टीम से होगा।