Latest news
स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस

India Living News

Hot News
You are currently viewing साजन व हिने बने प्रथम एवन बैडमिंटन क्लब (रजि.) टूर्नामेंट के विजेता
Sajan and Hine became the winners of the first Avon Badminton Club (Regd.) tournament

साजन व हिने बने प्रथम एवन बैडमिंटन क्लब (रजि.) टूर्नामेंट के विजेता

जालंधर (अनुराग ) : रविवार को एवन बैडमिंटन क्लब (रजि.) ने अपने स्थापना की पहली वर्षगाँठ एच एम वी कॉलेज के इंडोर स्टेडियम में एक बैडमिंटन टूर्नामेंट के सफल आयोजन से मनाई। जालंधर महानगर के मेयर जगदीश राज राजा जी ने टूर्नामेंट का आगाज़ रीबन काटकर किया। इस पुरुष डबल टूर्नामेंट में जिला जालंधर से 16 टीमों ने भाग लिया। सभी खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का जबरदस्त प्रदर्शन किया। 4 राउंड तक चले इन मुकाबलों में साजन कुमार व हिने मल्होत्रा विजेता बने। सुनीक सहगल व जसविंदर सिंह दूसरे स्थान पर और गौरव अग्रवाल व प्रदीप सिंह तीसरे स्थान पर रहे।

क्लब के वाईस प्रेसिडेंट लेफ्टिनेंट कुलदीप शर्मा व जनरल सेक्रेटरी सुनील शर्मा ने सभी टीमों के फिक्स्चर डाल कर टूर्नामेंट की रूपरेखा तैयार की। उन्होंने सभी मैचों का संचालन रूल रेगुलेशनस के साथ व्यवस्थित ढंग से बाखूबी किया।

कौंसलर बंटी नीलकंठ, सीनियर कांग्रेस लीडर जोगिंदर शर्मा व आम आदमी पार्टी के नेता जिमी कालिया ने टूर्नामेंट में अपनी उपस्थिति से खिलाड़ियों की हौंसला अफ़ज़ाई की। क्लब के प्रधान सतपाल सेतिया ने सभी गणमान्य अतिथियों की बुके देकर सन्मानित किया। अंत में आम आदमी पार्टी की पंजाब महिला प्रधान राजविंदर कौर ने विजेता खिलाड़ियों को ट्राफी व नगद इनाम देकर सन्मानित किया। लेफ्टिनेंट कुलदीप शर्मा, सुनील शर्मा व सतपाल सेतिया जी ने सभी खिलाड़ियों का उनकी खेल भावना व उच्च स्तरीय प्रदर्शन के लिए धन्यवाद दिया व आगे से भी ऐसे टूर्नामेंट करवाते रहने का वादा किया।

 


Leave a Reply