Latest news
सुखबीर बादल पर हमले के बाद अमृतसर में पूर्व जत्थेदार रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन...

India Living News

Hot News
You are currently viewing वाहन पर Press-Police लिखवाने वाले हो जाए सावधान , इस राज्‍य के DGP ने जारी किया ये आदेश

वाहन पर Press-Police लिखवाने वाले हो जाए सावधान , इस राज्‍य के DGP ने जारी किया ये आदेश

बिहार : बिहार में प्रेस, पुलिस और आर्मी लिखे वाहनों की अब सख्ती से जांच होगी। डीजीपी विनय कुमार ने इस संबंध में राज्य के तमाम जोन के आईजी, डीआईजी, जिलों के एसपी और एसएसपी को लिखा है और ऐसे वाहनों की सख्ती के साथ जांच करने का आदेश दिया है।

पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने गुरुवार को पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि ऐसा देखा गया है कि अपराधी और असामाजिक तत्व इन शब्दों का गलत इस्तेमाल कर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते हैं. इसलिए सभी पुलिस अधिकारियों को ऐसी गाड़ियों की सख्ती से जांच करने को कहा गया है.

पत्र में कहा गया है कि कई वाहनों पर प्रेस, पुलिस, आर्मी एवं अन्य सांकेतिक शब्द, रजिस्ट्रेशन पट्टी पर अंकित कर उपयोग किया जा रहा है तथा वाहन में प्रायः कोई पुलिस कर्मी अथवा प्रेस कर्मी सवार नहीं रहते हैं। वाहनों पर प्रेस/पुलिस लिखकर असमाजिक एवं अपराधिक प्रवृति के व्यक्तियों के द्वारा अपराध एवं असामाजिक कार्य के लिए उपयोग किए जाने की संभावना प्रबल रहती है।

डीजीपी ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया है कि असामाजिक एवं अपराधिक तत्वों की गतिविधि पर अंकुश एवं अपराध नियंत्रण के लिए यह आवश्यक है कि प्रेस/पुलिस लिखे वाहनों की सूक्ष्मता एवं संवेदनशीलता से जांच की जाए। वहीं जांच में दोषी पाए जाने पर वाहन सवार और मालिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।


Leave a Reply