Latest news
जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन

India Living News

Hot News
You are currently viewing कोरोना का टीका नहीं लगवाने वालों को नहीं मिलेगा वेतन, आदेश जारी
Those not vaccinated will not get salary, order issued

कोरोना का टीका नहीं लगवाने वालों को नहीं मिलेगा वेतन, आदेश जारी

रायपुर : देश में कोरोना के खिलाफ जारी टीकाकरण अभियान को लेकर कई लोग लापरवाही बरतते नजर आ रहे हैं। कुछ राज्य ऐसे हैं जहां पर लोग वैक्सीन लगवाने के लिए वैक्सीनेशन सेंटर्स पर नहीं पहुंच रहे हैं। ऐसे लोगों के लिए छत्तीसगढ़ के एक जिले में आदिवासी कल्याण विभाग के एक अधिकारी ने आदेश जारी कर अपने स्टाफ सदस्यों को कोविड-19 का टीका लगवाने को कहा है। इसके साथ ही उन्हें हिदायत दी है कि अगर टीका नहीं लगवाया तो उनका अगले महीने का वेतन रोक दिया जाएगा।

21 मई को गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में सहायक आयुक्त के एस मसराम द्वारा जारी आदेश की एक प्रति सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। लोगों ने आदेश पर नाराजगी जाहिर की है। आदेश में जिले में आदिवासी कल्याण विभाग द्वारा संचालित कार्यालयों, आश्रमों (आवासीय विद्यालयों), छात्रावासों में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों को टीका लगवाने के बाद अपने कार्यालय में टीकाकरण कार्ड जमा करने को कहा गया है।

आदेश में कहा गया है कि अगर कोई टीका नहीं लगवाता है, तो अगले महीने के लिए उनका वेतन रोक दिया जाएगा। जब इस बारे में मसराम से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि इस आदेश के पीछे उद्देश्य कोरोना के खिलाफ लड़ाई में विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करना है। उन्होंने दावा किया है कि आदेश जारी होने के बाद स्टाफ के 95 फीसद सदस्यों ने वैक्सीन शॉट्स लिए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि विभाग अपने कर्मचारियों का अगले महीने का वेतन नहीं रोकेगा यह आदेश कर्मचारियों के टीकाकरण के लिए था।

 

 

source link


Leave a Reply