Latest news
CJP PROTEST : संसद मार्च के लिए जा रहे छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज PM आवास के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेसी नेता , केंद्र सरकार के सामने रखीं ये मांगें जालंधर में 24 जुलाई को भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा, पत्रकार संस्था (DMA) को विशेष निमंत्रण फिट होने के बावजूद भी पंजाबी सिंगर करनदीप को आया हार्ट अटैक , युवाओं को दी खास सलाह अमृतसर में थार गाडी के अंदर मिली युवक की लाश, मचा हड़कंप जालंधर के सनप्रीत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बांधी थी पटियाला शाही पगड़ी नेपाल में भूकंप के झटके ; 5.0 तीव्रता के भूकंप से लोगों में फैली दहशत अमृतसर में 70 साल के बुजुर्ग पर आवारा कुत्तों ने किया हमला , हुई मौत भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाकर अस्पताल में शिफ्ट किया जालंधर जिले के सभी पोलिंग स्टेशनों पर 19 जुलाई 2026 को वोटर लिस्ट के SIR 2026 के तहत स्पेशल कैंप आयो...

India Living News

Hot News
You are currently viewing नग्न होकर चोरी करने पहुंचा चोर, CCTV देख पुलिस के भी उड़े होश
Thief arrived naked to steal, police were shocked to see CCTV

नग्न होकर चोरी करने पहुंचा चोर, CCTV देख पुलिस के भी उड़े होश

लुधियाना : आपने चोरी के कई मामले सुने होंगे ,लेकिन चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया है। बता दे कि लुधियाना में एक मोबाइल शोरूम में लाखों कि चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार चोर शोरूम से लाखों के मोबाइल और नकदी ले गए। यह घटना सी.सी.टी.वी. में कैद हो गई। लेकिन हैरानी की बात यह रही कि चोरी करने वाला युवक बिना कपड़े पहने ही वारदात को अंजाम देने आया था और वह साड़ी की मदद से दुकान में दाखिल हुआ था। सी.सी.टी.वी. फुटेज में चोर को नग्न अवस्था में देख पुलिस के भी होश उड़ गए।

घटना की जानकारी देते हुए दुकानदार जसप्रीत सिंह ने बताया कि वह सुबह शोरूम पहुंचे तो छत के पास से दीवार टूटी थी और सामान बिखरा हुआ था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। उन्होंने बताया कि शोरूम से 90 के करीब मोबाइल फोन और 45 हजार नकदी चोरी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार 3 आरोपी इस वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे। दो आरोपी दुकान के बाहर थे वहीं तीसरा दुकान के अंदर दाखिल हुआ था।


Leave a Reply