Latest news
जालंधर में दर्दनाक हादसा : बस की चपेट में आने से Delivery Boy की मौत सुखबीर बादल पर हमले के बाद अमृतसर में पूर्व जत्थेदार रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश

India Living News

Hot News
You are currently viewing हाथरस में एक सत्‍संग के दौरान मची भगदड़ , लगा शवों का ढेर

हाथरस में एक सत्‍संग के दौरान मची भगदड़ , लगा शवों का ढेर

नेशनल न्यूज़ : बड़ी खबर है कि उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक सत्‍संग में भगदड़ मच गयी जिसमे करीब 87 लोगों की मौत हो गई है. वहीँ इस हादसे में 150 से अधिक श्रद्धालु घायल भी हो गए हैं. बताया जा रहा है हाथरस भगदड़ में मरने वालों में ज्‍यादातर महिलाएं और बच्‍चे शामिल हैं. मिली जानकारी अनुसार यह भगदड़ सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के फुलरई गांव में आयोजित भोले बाबा के सत्संग में मची. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में हाथरस सत्‍संग हादसे पर दुख जताया और कहा कि भगदड़ में लोगों की मौत दुखद है. उन्‍होंने कहा कि पीड़ितों की हर संभव मदद की जाएगी. साथ ही मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने भी घटना पर दुख व्यक्त किया है और हादसे की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया है.

मिली जानकारी अनुसार मंगलवार को हाथरस के सिकंदराराऊ के रत्तीभानपुर में सत्संग हो रहा था, सत्संग में करीब 5 से 10 हजार लोग जुटे हुए थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक गर्मी ज्यादा थी और भगदड़ हो गई. एक के ऊपर एक लोग भागने लगे, यह जानलेवा साबित हुआ. अभी तक 87 की मौत की खबर, करीब 150 घायल बताए जा रहे हैं.


Leave a Reply