Latest news
जालंधर में भगवान महावीर मार्ग का भव्य उद्घाटन, इंसानियत दा फैन एसोसिएशन ने स्मृति स्तंभ शहरवासियों क... जालंधर के मॉडल टाउन में दो कारों की टक्कर , इनोवा कार दुकान में जा घुसी 27 अगस्त को पंजाब बंद : जाने क्या रहेगा खुला और क्या रहेगा बंद चीनी के बाद अब रुला रहा प्याज, कीमत में भारी बढ़ोतरी जालंधर में सफाई कर्मियों की खत्म हुई हड़ताल, सड़कों से हटेगा अब कूड़ा जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया, 494 यात्रियों को पकड़ा गया जापान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए , रिक्टर स्केल पर 6.1 तीव्रता मापी गई जालंधर में 10वीं मंजिल से गिरी लड़की , हुई दर्दनाक मौत जालंधर में 72 लाख की लूट की गुत्थी सुलझी , छह आरोपी गिरफ्तार जालंधर में चोरों का आतंक ! 3 जगहों से बाइक चोरी

India Living News

Hot News
You are currently viewing नगर निगम अब गंदगी फैलाने वालों के ऑन स्पॉट चालान काटेगा

नगर निगम अब गंदगी फैलाने वालों के ऑन स्पॉट चालान काटेगा

जालंधर : नगर निगम 15 अगस्त से गंदगी फैलाने वालों के चालान काटने की मुहिम शुरू करेगा। निगम को आन स्पाट चालान काटने के लिए 10 मशीनें मिल गई हैं। चालान काटने और रिकार्ड रखने के लिए निगम ने साफ्टवेयर भी डेवलप किया है। मेयर वनीत धीर ने गंदगी फैलाने और डंपों पर कूड़ा फेंकने वाले यूनिट्स के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया था।

यह 10 मशीनें सेनेटरी सुपरवाइजर को दी जाएंगी जो फील्ड में निगरानी करेंगे और अगर कोई कूड़ा फेंकता मिलता है तो उसी समय उसका चालान काट कर जुर्माना वसूला जाएगा।मेयर ने हाल ही में मीटिंग करके हेल्थ ब्रांच को निर्देश दिया था कि सड़कों, गलियों, पार्कों, डंपों, प्लॉटों में कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

चालान की राशि
सड़कों पर गंदगी फैलाने पर पहली बार जुर्माना 1000, दूसरी बार 2000
खाली प्लॉटों में कूड़ा फेंकने पर पहली बार 1000, दूसरी बार 2000
खाली प्लॉट में गंंदगी मिलने पर प्लॉट मालिक पर पहली बार 25 हजार जुर्माना, दूसरी बार 50 हजार से 1 लाख तक


Leave a Reply