Latest news
नाैवीं क्लास की छात्रा बनी मां, अमृतसर के युवक पर दुष्कर्म का आरोप पंजाब में 5 दिन लगेंगे बिजली के Cut : पढ़े जानकारी किन जिलों में बिजली कट लगेंगे शिव ज्योति पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों को आपातकालीन सहायता तथा ट्रैफ़िक नियमों के प्रति किया गया जा... क्या आपको पता है दुनिया का सबसे खुशहाल देश कौन सा है ? सक्षम पंजाब न्यूज पेपर के मुख्य संपादक केवल कृष्ण की पत्नी स्वर्गीय मधुबाला की अंतिम शोक सभा में पहु... गुरु ग्रंथ साहिब बेअदबी पर सख्त कानून लागू, दोषी पाए जाने पर आजीवन कारावास और 25 लाख का जुर्माना नेपाल सरकार ने बढ़ाई सख्ती: भारत से तेल, मछली और दवा समेत कई उत्पादों की 'नो एंट्री' जालंधर में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग: 80 झुग्गियों समेत कई फैक्टिरयां आई चपेट में जालंधर में HDFC Bank के ATM पर महिला के खाते से ठगी स्कूल टीचर पर क्लास में Acid Attack, अध्यापक सहित 2 बच्चे आए चपेट में

India Living News

Hot News
You are currently viewing रात को कुत्ते, बिल्ली का रोना आम बात नहीं , ये देते हैं कई बड़े संकेत

रात को कुत्ते, बिल्ली का रोना आम बात नहीं , ये देते हैं कई बड़े संकेत

एस्ट्रोलॉजी : आधी रात को कई बार हमें कुत्ते या बिल्ली के रोने की आवाज आने लगती है। शास्त्रों में बताया गया है कि पशुओं का रोना या उनके व्यवहार में बदलाव आना आम बात नहीं होती है। बल्कि ये हमें कई बड़े संकेत देते हैं। तो आइए जानते हैं कि कुत्ते और बिल्ली का रोना हमें किस प्रकार के संकेत दे सकते हैं।

अक्सर सुनने को मिलता है पशु पक्षियों में छठी इंद्रियां होती हैं। उन्हें आसपास कुछ होने का पता पहले ही चल जाता है। यही कारण है कई बार अचानक से कुत्तों या बिल्लियों के व्यवहार में बदलाव आ जाता है। शास्त्रों में भी कहा गया है कि कुत्ते या बिल्ली का रोना यूं ही नहीं होता है। काफी बार ये हमें कई चीजों से सतर्क रहने का संकेत देते हैं। अगर आपके मोहल्ले में या घर के आसपास भी रात के समय कुत्ते या बिल्ली रोती है तो आइए जानते हैं कि ये हमें क्या बड़े संकेत दे सकते हैं।

रात में कुत्ते का रोना
अगर रात को अचानक कुत्ता रोने लगे तो इसे अच्छा नहीं माना जाता है। मान्यता है कि ये कोई अशुभ घटना का संकेत हो सकता है। कई बार ऐसा होता है की आसपास कुत्ता के रोने की आवाज आती है और अगले दिन अड़ोस-पड़ोस से कोई दुखद समाचार सुनने को मिलता है। माना जाता है की लगातार रात में कुत्ते के रोने का अर्थ यह भी हो सकता है कि आने वाले समय में कोई प्राकृतिक आपदा आ सकती है। ऐसा होने पर कुत्तों के व्यवहार में भी एक बदलाव देखने को मिलता है।

रात में बिल्ली का रोना
मान्यता है कि अगर रात में किसी व्यक्ति के दरवाजे के सामने बिल्ली आकर रोने लगे तो इसे शुभ संकेत नहीं माना जाता है। इसका अर्थ होता है कि परिवार के किसी सदस्य पर कोई मुसीबत आ सकती है। साथ ही, इसे कुछ बुरा होने का संकेत भी माना जाता है। वहीं, अचानक से सोती हुई बिल्ली दिखना इस बात का संकेत माना जाता है की कोई छोटा मोटा रोग परेशान कर सकता है। हालांकि, ऐसा भी कहा जाता है की सर्दियों के मौसम में कुत्ते-बिल्लियों को परेशानी होने पर भी वे रोने लगते हैं। या फिर शरीर में तकलीफ होने पर भी पशु ऐसा कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई जानकारी मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है. इंडिया लिविंग न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता है. अधिक जानकारी के लिए एक्सपर्ट से संपर्क करें.


Leave a Reply