Latest news
जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में बालाजी की चौकी को लेकर माहौल गर्माया , लोगों ने रोड जाम कर लगाया धरना ,आज पहुंच रहे हैं कन्हैया मित्तल

जालंधर में बालाजी की चौकी को लेकर माहौल गर्माया , लोगों ने रोड जाम कर लगाया धरना ,आज पहुंच रहे हैं कन्हैया मित्तल

जालंधर : जालंधर के साई दास स्कूल ग्राउंड में आज यानि वीरवार को आयोजित होने वाले बालाजी की चौकी को लेकर माहौल गरमा गया। बता दें कि पुलिस द्वारा श्री कष्ट निवारण बालाजी मंदिर कमेटी द्वारा करवाई जाने वाली चौकी की तैयारियां बुधवार रात को रुकवा दी गई। पुलिस द्वारा कार्यक्रम की तैयारी कर रही लेबर को काम बंद करने लिए कहा गया और टेंट, लाइटिंग व डेकोरेशन का काम रुकवा दिया गया।

इसके बाद माहौल गरमा गया और मामले की जानकारी मिलते ही रात को मंदिर कमेटी सदस्य और भाजपा नेता शीतल अंगुराल मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि प्रसिद्ध गायक कन्हैया मित्तल इस चौकी में भजन गायन करने आने वाले हैं जिसकी तैयारियां चल रही थी। उन्होंने पुलिस की इस कार्रवाई का विरोध करते हुए मोर्चा खोल नारेबाजी की। शीतल अंगुराल ने कहा कि चहेते नेताओं को खुश करने के लिए ऐसा किया जा रहा है जो बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि वह धर्म के मामले में पीछे नहीं हटेंगे और कुछ भी हो जाए चौकी में प्रभु का गुणगान होगा।

वहीं आज सुबह भारी संख्या में नेता और कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। प्रोग्राम ना होने को लेकर लोगों में रोष पाया गया और लोगों ने धरना लगा दिया है और साईंदास स्कूल की रोड को जाम कर दिया है। वहीं श्री कष्ट निवारण बालाजी मंदिर कमेटी के सदस्यों ने कहा कि अगर उन्हें साई दास स्कूल ग्राउंड में भजन गायन की इजाजत नहीं मिलेगी तो सड़क पर ही कीर्तन करने का कार्यक्रम किया जाएगा। उन्होंने जालंधर वासियों से अपील की है कि वह आज रात बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे।


Leave a Reply