Latest news
Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार... दुखद समाचार : माँ देवी राज रानी जी, राजेश्वरी धाम देवी राज रानी वैष्णो मंदिर की संस्थापक हुए ब्रह्मल... मोहाली में प्रेमी ने ऑफिस में घुसकर युवती की चाकू से गोदकर की हत्या

India Living News

Hot News
You are currently viewing आज से 6 महीने के लिए बंद हो रहे हैं केदारनाथ के कपाट
The doors of Kedarnath are being closed for 6 months from today.

आज से 6 महीने के लिए बंद हो रहे हैं केदारनाथ के कपाट

Kedarnath Temple Close News : चारधामों में से एक पवित्र केदारनाथ धाम के कपाट आज यानी 15 नवंबर 2023 से अगले 6 महीने के लिए बंद हो रहे हैं। इसके साथ ही आज पैदल यात्रा में डोली आज रामपुर पहुंचेगी और फिर कल गुप्तकाशी और 17 नवंबर 2023 को ओंकारेश्वर मंदिर में विराजमान होगी। यहां पर पूरे शीतकाल के दौरान तकरीबन 6 महीने तक बाबा केदारनाथ की पूजा-अर्चना और आरती की जाएगी। वहीं बदरीनाथ धाम के कपाट चार दिन बाद 18 नवंबर को बंद होंगे।

केदारनाथ मंदिर के पुजारियों के मुताबिक मंदिर के कपाट खोलने और बंद होने का निर्णय ज्योतिष शास्त्र के आधार पर किया जाता है। केदारनाथ मंदिर के कपाट को खोलने का फैसला अक्षय तृतीया के दिन लिया जाता है। फिर पंचांग देखकर शुभ तिथि का विचार करने के बाद डेट की घोषणा महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर की जाती है। बता दें कि साल 2023 में केदारनाथ मंदिर के कपाट 25 अप्रैल को खुले थे।


Leave a Reply