Latest news
बड़ी खबर : केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने कैबिनेट से इस्तीफा दिया लुधियाना की दमनप्रीत कौर की कनाडा में उसके लिव-इन पार्टनर ने गला घोंटकर की हत्या CJP Protest : सुप्रीम कोर्ट के वकील भी आये छात्रों के समर्थन में पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाया वीडियो CJP ने प्रदर्शन के बीच रखी अपनी ये शर्ते , कहा- जब तक ये पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का धरना प्रदर्शन , बिना Toll दिए गुजरे वाहन CJP PROTEST : संसद मार्च के लिए जा रहे छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज PM आवास के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेसी नेता , केंद्र सरकार के सामने रखीं ये मांगें जालंधर में 24 जुलाई को भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा, पत्रकार संस्था (DMA) को विशेष निमंत्रण फिट होने के बावजूद भी पंजाबी सिंगर करनदीप को आया हार्ट अटैक , युवाओं को दी खास सलाह

India Living News

Hot News
You are currently viewing माँ का दूध पीने के बाद बच्चे की मौत हो गई , इस वजह से हुई मौत

माँ का दूध पीने के बाद बच्चे की मौत हो गई , इस वजह से हुई मौत

पंजाब : पंजाब के मोहाली से दुखद खबर है , जानकरी अनुसार सेक्टर 82 में एक ढाई महीने के बच्चे की माँ का दूध पीने के बाद मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दूध पीने के बाद बच्चे को उल्टी हुई और उल्टी के दौरान दूध उसकी श्वास नली में चला गया, जिससे उसकी सांसें थम गईं। जब तक उसके परिजन उसे अस्पताल ले गए, तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ढाई महीने के गोपाल को उसकी मां पूजा देवी ने दूध पिलाने के बाद सुला दिया था। कुछ देर बाद बच्चे को उल्टी हुई और दूध उसकी श्वास नली में चला गया, जिससे वह बेहोश हो गया। जब मां ने देखा कि बच्चे की सांस नहीं चल रही है, तो परिजन घबरा गए और उसे सिविल अस्पताल, फेज 6 ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

स्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि यह घटना गलत तरीके से दूध पिलाने के कारण हुई। नवजात शिशु को दूध पिलाते समय, दूध को श्वास नलिका में जाने से रोकने के लिए सिर की स्थिति और निगलने पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

परिवार के अनुसार, बच्चा पूरी तरह स्वस्थ था और सुबह हमेशा की तरह स्तनपान कर रहा था। पिता शंकर दास ने बताया कि उनकी पहले से ही दो बेटियां हैं, और यह बेटा लंबे इंतज़ार और प्रार्थनाओं के बाद पैदा हुआ। बेटे की अचानक मौत से पूरा परिवार सदमे और शोक में है।


Leave a Reply