Latest news
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में “लुटेरों का आतंक” दिनदहाड़े फैक्ट्री मालिक से आधा दर्जन लुटेरे बंदूक की नोक पर 40 हजार की नगदी लूटकर फरार
"Terror of robbers" in Jalandhar, half a dozen robbers escaped from the factory owner by looting 40 thousand cash at gunpoint in broad daylight

जालंधर में “लुटेरों का आतंक” दिनदहाड़े फैक्ट्री मालिक से आधा दर्जन लुटेरे बंदूक की नोक पर 40 हजार की नगदी लूटकर फरार

 

जालंधर : जालंधर में लुटेरों का आतंक जारी है। इसी क्रम में आज सूची पिंड से बड़ी वारदात की खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी अनुसार यहाँ करीब आधा दर्जन लुटेरों ने पिस्तौल के बल पर फैक्ट्री मालिक से 40000 की नकदी लूटी और फरार हो गए। बताया जा रहा है कि दो मोटरसाइकिल पर सवार करीब 6 युवकों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। जानकारी देते हुए वर्धमान स्टीलइंडस्ट्री के मालिक दीपक ने बताया कि वह फैक्ट्री के अंदर अपने आफिस में बैठे शाम करीब 4:30 बजे फोन पर बात कर रहे थे,कि तभी तीन युवक उनके पास आए जिनमे से एक ने रिवाल्वर उनके सिर पर लगा दी और पैसे देने को कहा, जब उन्होंने पैसे देने से मना किया, तो उसने एक फायर कर दिया।

जिसके बाद दीपक ने डरकर फैक्ट्री के अंदर पड़े करीब 40000 रूपए उन लुटेरों को दे दिए। वहीँ फैक्ट्री में काम करने वाले हरीश ने बताया कि वह रोजाना की तरह अपना काम कर रहे थे कि तभी फैक्ट्री में करीब पांच से छह युवक अंदर घुस आए सभी ने मुंह ढका हुआ था और सीधा मालिक के ऑफिस में चले गए जहां चंद मिनटों बाद गोली चलने की आवाज आई। और दो से तीन युवक बाहर ही थे जिनके पास जिनके पास दातर थे।

सूचना मिलने पर पुलिस मोके पर पहुंची और सीसीटीवी को चेक किया । जानकरी मिली है की वारदात cctv में कैद हो गयी है और पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 


Leave a Reply