Latest news
मोहाली में GYM के अंदर वर्कआउट के दौरान युवक की गई जान , पत्नी भी थी साथ अब पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई फीस… जानें नई दरें पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन जम्मू-कश्मीर : एक महीने तक बंद रहने के बाद फिर शुरू होगी गुलमर्ग गोंडोला सेवा 8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में दिनदहाड़े BJP नेता से बाइक सवार लुटेरे मोबाइल छीनकर हुए फरार
Bike rider robbers absconded by snatching mobile from BJP leader in broad daylight in Jalandhar

जालंधर में दिनदहाड़े BJP नेता से बाइक सवार लुटेरे मोबाइल छीनकर हुए फरार

जालंधर : जालंधर में बेखौफ लुटेरे आए दिन स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम दे रहे है , बता दे कि मंगलवार को दिनदहाड़े बाइक सवार लुटेरे भाजपा नेता किशन लाल शर्मा का मोबाइल छीनकर फरार हो गए। बताया जा रहा है वारदात उस समय हुई, जब वे बलदेव नगर स्थित अपने घर से बाहर निकले ही थे।वहीँ इसके बाद भाजपा नेता ने जमकर हंगामा किया । वहां मौके पर भारी संख्या में लोग जमा हो गए। बता दे की वहां पुलिस को लोगों के भारी गुस्से का सामना करना पड़ा। वहीँ पुलिस ने किशन लाल शर्मा के बयान दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है। आपको बता दे कि किशन लाल शर्मा लगातार ऐसे ही अपराध पीड़ितों को इंसाफ दिलाने के लिए धरना-प्रदर्शन करते रहे हैं।

बता दे कि किशन लाल शर्मा पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच के पंजाब प्रधान और शहर के वरिष्ठ भाजपा नेता हैं। वहीँ किशन शर्मा ने आरोप लगाया कि शहर में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति बदतर हो चुकी है। उनका कहना है कि पहले भी यह बाइकर्स गैंग कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। उन्होंने कहा इसके बारे में पुलिस अफसरों को कई बार शिकायत कर चुके हैं। लेकिन इसके बावजूद आरोपी पकड़े नहीं गए।

 


Leave a Reply