Latest news
कनाडा में पंजाबी मूल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैन्सी ग्रेवाल का हुआ मर्डर , चाकू से हुई हत्या महेंद्र सिंह धोनी की गाड़ी का कटा चालान, इतना लगा फाइन जालंधर में डॉक्टर के घर फायरिंग करने के दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार और बाइक बरामद ईरान–इस्राइल तनाव के बीच पंजाबी गायक एमी विर्क का परिवार यूएई में फंसा जालंधर में निर्माणाधीन पुल के पास बने गहरे गड्ढे में बाइक गिरने से युवक की दर्दनाक मौत जालंधर में एसीपी और एसएचओ पर गिरी गाज, दोनों सस्पेंड ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की इजरायल और अमेरिकी हमले में मौत मीडिया जगत को अपूरणीय क्षति — वरिष्ठ पत्रकार अर्जुन शर्मा का निधन कांग्रेस की बरनाला में बड़ी रैली, मंच पर पहुंचे खड़गे और राहुल गांधी पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने की घोषणा : अब स्कूलों से मिलेंगी 1 से 12वीं क्लास तक की किताबें

India Living News

Hot News
You are currently viewing Telegram बना दुनिया का सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाला एप, 5वें नंबर पर खिसका WhatsApp
Telegram becomes world's most downloaded app, WhatsApp slips to number 5

Telegram बना दुनिया का सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाला एप, 5वें नंबर पर खिसका WhatsApp

नई दिल्ली ( अनिल ): इंस्टैंट मैसेजिंग एप टेलीग्राम (Telegram) दुनिया का सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाला नॉन गेमिंग एप बन गया है। Telegram की जनवरी में हुई कुल डाउनलोडिंग में 24 फीसदी हिस्सेदारी भारत की है। सूत्रों की जानकारी के अनुसार इसकी जानकारी Sensor Tower ने अपनी नई रिपोर्ट में दी है। सेंसर टावर की रिपोर्ट में कहा गया है जनवरी में टेलीग्राम को 63 मिलियन यानी 6.3 करोड़ लोगों ने डाउनलोड किया है जिनमें से 1.5 करोड़ डाउनलोड्स भारत में ही हैं।

Telegram एप की डाउनलोडिंग में यह इजाफा WhatsApp की नई पॉलिसी के आने के बाद देखने को मिला है, हालांकि व्हाट्सएप ने अपनी पॉलिसी को फिलहाल तीन महीने के लिए टाल दिया है।सेंसर टावर की रिपोर्ट के मुताबिक जनवरी 2021 में डाउनलोडिंग के मामले में Telegram पहले नंबर पर, TikTok दूसरे नंबर पर, Signal तीसरे नंबर पर और Facebook चौथे नंबर पर रहा है। WhatsApp की स्थिति बहुत खराब है। व्हाट्सएप पहले तीसरे नंबर पर था जो कि अब पांचवे नंबर पहुंच गया है।

 

source link


Leave a Reply