Latest news
पत्रकारों की संस्था Digital Media Association (DMA) ने जालंधर के नए पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह से की ... सड़क हादसा: डिवाइडर पार कर क्रेटा से भिड़ी बलेनो, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत कासगंज में गिरा ट्रेनी एयरक्राफ्ट, महिला पायलट गंभीर घायल फ्रांस में प्लेन क्रैश , 11 लोगों की मौत खड़ी कार में बैठा था 25 साल का युवक, अचानक Airbag खुलने से गई जान पंजाब में मीटर रीडर्स की हड़ताल, घरेलू उपभोक्ताओं की बड़ी परेशानी मोहाली में GYM के अंदर वर्कआउट के दौरान युवक की गई जान , पत्नी भी थी साथ अब पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई फीस… जानें नई दरें पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन जम्मू-कश्मीर : एक महीने तक बंद रहने के बाद फिर शुरू होगी गुलमर्ग गोंडोला सेवा

India Living News

Hot News
You are currently viewing चाइना डोर बेचने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई – डिप्टी कमिश्नर
Schools and colleges will remain closed for two days due to the Lok Sabha by-election: Deputy Commissioner

चाइना डोर बेचने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई – डिप्टी कमिश्नर

जालंधर :  लोगों व पक्षियों की जान के लिए खतरनाक साबित हो रही चाइना डोर की बिक्री व उपयोग को रोकने के लिए जिला प्रशासन द्वारा अभियान चलाया गया है। जिसके अधीन आज नूरमहल के विभिन्न क्षेत्रों में पतंग व डोर की दुकानों की जांच की गई। जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर जसप्रीत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा चाइना डोर की बिक्री के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के आदेश के अनुसार जिला प्रशासन ने कीमती जान बचाने के लिए ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में चाइना डोर की बिक्री को रोकने के लिए विशेष समितियों का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि चाइना डोर की बिक्री के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा शुरू किए अभियान के तहत राजस्व अधिकारियों और नूरमहल पुलिस की सांझी टीमो के साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पतंग और डोर बेचने वाली दुकानों की जांच की, जहां किसी भी दुकान से चाइना डोर बरामद नहीं हुई।उन्होंने यह भी कहा कि जिला प्रशासन द्वारा चाइना डोर स्टोर करने ,बेचने एवं उपयोग पर प्रतिबंध के संबंध में धारा 144 के तहत 14 नवंबर 2022 को पहले ही आदेश जारी किए जा चुके हैं और इन आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी ।उन्होंने कहा कि इस अवैध काम में शामिल लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।


Leave a Reply