Latest news
जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब सरकार ने किया एलान, शनिवार का पूर्ण लॉकडाउन खत्म, दुकानें बंद होने व नाइट कर्फ्यू का समय बदला
Punjab government announced, Saturday's complete lockdown ended, shops closed and night curfew changed

पंजाब सरकार ने किया एलान, शनिवार का पूर्ण लॉकडाउन खत्म, दुकानें बंद होने व नाइट कर्फ्यू का समय बदला

चंडीगढ़ : पंजाब में कोरोना के मामलों में कमी के आने के साथ ही राज्य सरकार ने कुछ प्रतिबंधों से छूट देने के एलान किया है। राज्य में अब शनिवार को पूर्ण लॉकडाउन नहीं रहेगा। रविवार को पहले की ही तरह पूर्ण लॉकडाउन होगा। राज्य में अब सायं छह बजे तक दुकानें खोली जा सकेंगे, जबकि नाइट कर्फ्यू शाम 7 बजे से सुबह छह बजे तक रहेगा।

यह फैसला मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कोविड की रिव्यू बैठक के दौरान लिया। पंजाब में कोरोना को लेकर बंदिशें फिलहाल 15 जून तक लागू रहेंगी। बैठक में फैसला हुआ कि निजी संस्थान 50 फीसद कर्मचारियों की क्षमता से अपना दफ्तर चला सकते हैं। शादी-विवाह व अंतिम संस्कार में अब 20 व्यक्ति शामिल हो सकते हैं।

भर्ती परीक्षा, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के लिए खेल प्रशिक्षण को मंजूरी। जिंम/रेस्टोरैंट एक हफ्ते बाद 50 प्रतिशत सामर्थ्य के साथ खुल सकेंगे।मंत्रियों, सीनियर पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों तथा सेहत विशेषत्रों के साथ कोविड स्थिति की वर्चुअल समीक्षा करते मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय स्थिति के आधार पर वीकेंड समेत दूसरे दिनों के लिए गैरजरूरी दुाकानें खोलनी डीसी निर्धारित कर सकते हैं। सीएम ने कहा कि यदि केसों में कमी आई तो एक हफ्ते बाद जिम और रेस्टोरेंट 50 प्रतिशत सामर्थ्य के साथ खोले जा सकेंगे।

 

 

source link


Leave a Reply