नई दिल्ली : हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद अडानी ग्रुप के शेयर में आई भारी गिरावट पर भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) का शनिवार को बड़ा बयान सामने आया है। SEBI ने कहा, ‘हम मार्केट के साथ किसी तरह का खिलवाड़ नहीं होने देंगे। बाजार की अखंडता और संरचनात्मक ताकत को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’ हालांकि SEBI ने अपने बयान में अडानी समूह का नाम नहीं लिया है।
सेबी ने अडानी समूह का नाम लिए बगैर कहा, ‘पिछले सप्ताह के दौरान एक कारोबारी समूह के शेयरों में कीमतों में असामान्य उतार-चढ़ाव देखा गया। ऐसी हालत में हम यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि शेयर बाजार निर्बाध, पारदर्शी, कुशल तरीके से काम करे जैसा कि अब तक होता रहा है। बाजार के सुचारू और कुशल तरीके से काम करने के लिए किसी खास शेयरों में अत्यधिक उतार चढ़ाव से निपटने के लिए सभी निगरानी व्यवस्था मौजूद है।