Latest news
न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू

India Living News

Hot News
You are currently viewing कुल्हड़ पिज्जा के सहज अरोड़ा ने सोशल मीडिया अकाउंट पर रो रो कर कही ये बात
Sahaj Arora of Kulhar Pizza tearfully said this on his social media account.

कुल्हड़ पिज्जा के सहज अरोड़ा ने सोशल मीडिया अकाउंट पर रो रो कर कही ये बात

जालंधर : जालंधर के मशहूर कुल्हड़ पिज्जा कपल की अश्लील वीडियो मामले को लेकर पति सहज अरोड़ा एक बार फिर से अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लाइव हुए। उन्होंने रोते हुए कहा कि जो महिला वीडियो को वायरल करने के आरोप में पकड़ी गई है वह एक ब्लॉगर के साथ मिलकर उन्हें ब्लैकमेल कर रही थी। मोबाइल पर महिला का मैसेज दिखाते हुए उन्होंने कहा कि आरोपी महिला ने उससे पैसों की डिमांड की थी, लेकिन उन्होंने महिला को पैसे देने की बजाय कानून का सहारा लिया और थाने में शिकायत की थी। इसके बाद उसने आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर दिए।

सहज ने कहा कि उनके घर में बेटी का जन्म हुआ तो घर में खुशी का माहौल था, लेकिन वीडियो वायरल करने वाली ब्लैकमेलर महिला और ब्लॉगर ने उनकी सारी खुशियां छीन ली हैं। उनके घर में मातम जैसा माहौल है। वह घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि घर में माहौल ऐसा है कि पता नहीं कल को हम रहे या न रहें। उन्होंने लोगो से अपील की है कि इस वीडियो आगे शेयर न करे.

उन्होंने कहा ब्लॉगर ने उन्हें पहले भी ब्लैकमेल करने की कोशिश की थी। ब्लॉगर अब भी लाइव आकर उनके खिलाफ गलत बोल रहा है। सहज ने कहा कि लड़की के पास इतना तामझाम नहीं है कि वह वीडियो को इस लेवल पर वायरल कर सके। यह सारी की सारी प्लानिंग उस ब्लॉगर की है। मैंने उसे फोन भी किए थे लेकिन उसने फोन नहीं उठाया।


Leave a Reply