Latest news
CJP PROTEST : संसद मार्च के लिए जा रहे छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज PM आवास के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेसी नेता , केंद्र सरकार के सामने रखीं ये मांगें जालंधर में 24 जुलाई को भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा, पत्रकार संस्था (DMA) को विशेष निमंत्रण फिट होने के बावजूद भी पंजाबी सिंगर करनदीप को आया हार्ट अटैक , युवाओं को दी खास सलाह अमृतसर में थार गाडी के अंदर मिली युवक की लाश, मचा हड़कंप जालंधर के सनप्रीत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बांधी थी पटियाला शाही पगड़ी नेपाल में भूकंप के झटके ; 5.0 तीव्रता के भूकंप से लोगों में फैली दहशत अमृतसर में 70 साल के बुजुर्ग पर आवारा कुत्तों ने किया हमला , हुई मौत भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाकर अस्पताल में शिफ्ट किया जालंधर जिले के सभी पोलिंग स्टेशनों पर 19 जुलाई 2026 को वोटर लिस्ट के SIR 2026 के तहत स्पेशल कैंप आयो...

India Living News

Hot News
You are currently viewing लुधियाना में 8.49 करोड़ लूट मामले में सीवरेज के सेप्टिक टैंक से 50 लाख रूपए बरामद , पुलिस को नोट निकालकर धोने पड़े
Rs 50 lakh recovered from sewerage septic tank in 8.49 crore loot case in Ludhiana, police had to take out the notes and wash them

लुधियाना में 8.49 करोड़ लूट मामले में सीवरेज के सेप्टिक टैंक से 50 लाख रूपए बरामद , पुलिस को नोट निकालकर धोने पड़े

लुधियाना : बड़ी खबर है कि लुधियाना में ATM कैश कंपनी CMS से हुई 8.49 करोड़ की लूट में पुलिस ने सीवरेज के सेप्टिक टैंक से 500 रुपए के नोट वाले 50 लाख रुपए बरामद किए हैं। लूट की मास्टरमाइंड मनदीप मोना के पार्टनर मनजिंदर मनी ने गांव अब्बूवाल में यह रुपए छिपा रखे थे। उसने इन रुपयों को ईंटों से बांधकर सेप्टिक टैंक में छुपा दिया।

पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की तो यह रकम बरामद की गई। पुलिस कर्मचारियों ने सीवरेज से रुपए निकालकर उन्हें पानी में धोकर जब्त किया। मनजिंदर मनी से पुलिस अभी तक डेढ़ करोड़ बरामद कर चुकी है। वह इसी कंपनी में 4 साल से नौकरी कर रहा है।

वहीं इस मामले में पुलिस ने सातवें आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी नरिंदर सिंह उर्फ हैप्पी को कोठे हरि सिंह, अगलाड़ लोपे कलां जगराओं से पकड़ा गया। नरिंदर सिंह से पुलिस ने लूट के 25 लाख रुपए बरामद किए हैं।

इसके साथ पुलिस फरार मास्टरमाइंड मनदीप कौर के मायके और ससुराल पक्ष से भी पूछताछ करेगी। उसकी तलाश में पुलिस की टीमें पंजाब के अलावा दूसरे राज्यों में दबिश दे रही हैं। कंपनी से जो 5 DVR गायब हुए हैं, वह भी उसी के पास हैं।


Leave a Reply