Latest news
जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब में दिनदहाड़े ज्वेलर की दुकान में खरीदारी के बहाने पहुंचे दंपती ने की गहनों की बड़ी लूट
robbery-in-jewelers-shop-in-bathinda

पंजाब में दिनदहाड़े ज्वेलर की दुकान में खरीदारी के बहाने पहुंचे दंपती ने की गहनों की बड़ी लूट

बठिंडा: पंजाब के बठिंडा से बड़ी लूट की खबर मिली है। यहाँ शहर के सबसे व्यस्त पोस्ट आफिस बाजार में शुक्रवार को दिनदहाड़े ज्वैलरी की दुकान में एक महिला व पुरुष ग्राहक बनकर आए और दुकानदार की आंखों में स्प्रे डालकर 8 लाख का सोना लूटकर फरार हो गए। थाना कोतवाली से 200 मीटर की दूरी पर हुई इस वारदात के बाद पूरे बाजार के दुकानदारों व व्यापारियों में दशहत का माहौल देखने को मिला।

जिस जगह पर वारदात हुई वहां से 50 मीटर की दूरी पर पीसीआर प्वाइंट है, जबकि 200 मीटर की दूरी पर थाना कोतवाली है। इसके बावजूद आरोपित दंपती पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफल रहा। हालांकि, उक्त वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हुई है, जिसकी फुटेज हासिल कर पुलिस आरोपितों की तलाश में जुट गई है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने दुकान का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है। उधर, इस घटना के बाद व्यापारियों में रोष है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर पुलिस ने आरोपितों को 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार नहीं किया गया तो सभी ज्वैलर्स व व्यापारी अपनी दुकानें बंद कर अनिश्तकाल के लिए रोष प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने मांग कि उक्त बाजार में पुलिस सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए जाएं, ताकि व्यापारी बिना चिंता अपना कारोबार कर सके।

 

 

source link


Leave a Reply