Latest news
श्रद्धांजलि सभा में आत्मा की अमरता का संदेश, स्वर्गीय श्रीमती आशा धीर को भावभीनी श्रद्धांजलि GYM में ओवरवेट लेग प्रेस पड़ा भारी: युवक की गई जान ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026 : भारत पहुंचा 125वें स्थान पर , यूरोप शीर्ष 10 में हावी रहा हरियाणा रोडवेज की AC और सुपर लग्जरी बसों में कर्मचारियों की फ्री यात्रा करने पर लगी रोक पंजाब में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट , 5 जुलाई से 8 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट लुधियाना में प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी मॉर्निंग वॉक कर रही तो अचानक बेकाबू कार ने रौंदा, हुई मौत रात में लोगों को डर क्यों महसूस होता है? जानिए इस पर साइंस क्या कहती है होटल के कमरे में मिली प्रेमी प्रेमिका की लाशें , दोनों शादीशुदा थे पंजाब सरकार की मावां-धीयां सत्कार योजना शुरू : महिलाओं के खातों में आए 3 महीने के पैसे सौ साल का सफर: विभाजन का दर्द झेला, ईमानदारी से कमाया नाम; जानिए 100 वर्षीय कुन्दन सिंह जी की लंबी उ...

India Living News

Hot News
You are currently viewing टोकियो ओलंपिक्स में रवि दहिया ने रेसलिंग में भारत को दिलाया ‘सिल्वर मेडल’
Ravi Dahiya won 'Silver Medal' for India in Wrestling at Tokyo Olympics

टोकियो ओलंपिक्स में रवि दहिया ने रेसलिंग में भारत को दिलाया ‘सिल्वर मेडल’

नई दिल्ली : भारत के स्टार पुरुष रेसलर रवि कुमार दहिया ने टोक्यो ओलिंपिग में भारत के लिए सिल्वर मेडल हासिल किया है । हालाँकि वे मेन्स फ्रीस्टाइल 57 किलोग्राम कैटेगरी के फाइनल मुकाबले में अपने विरोधी रुस के पहलवान जावुर उगुवे से हार गए और उनका गोल्ड मेडल जीतने का सपना टूट गया। अगर बात करें तो टोक्यो ओलिंपिक में ये भारत का दूसरा सिल्वर मेडल है। रवि से पहले मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग में भारत को सिल्वर मेडल दिलाया था।

रेसलर रवि कुमार दहिया का सफर इस ओलिंपिक में कमाल का रहा और उन्होंने सबसे पहले राउंड 16 में कोलंबिया के पहलवान को 13-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी। इसके बाद उन्होंने क्वार्टर फाइनल में बुल्गारिया के पहलवान को 14-4 के बड़े अंतर से चित किया और सेमीफाइनल में पहुंच गए। वहीँ सेमीफाइनल में उन्हें कजाकिस्तान के पहलवान से कड़ी टक्कर मिली इसके बावजूद वो मैदान पर डटे रहे और आखिरकार जीत उनकी झोली में ही आई। इस मुकाबले में रवि कुमार दहिया ने जीत के अंतर को 5-9 से कम कर दिया था और फिर आखिरी मिनटों में ये मुकाबला रवि कुमार ने कजाक पहलवान को नीचे गिराते हुए बाय फॉल के आधार पर जीता था।

 

 

source link


Leave a Reply