Latest news
पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप

India Living News

Hot News
You are currently viewing सड़कों पर जुराबें बेचने वाले 10 साल के वंश को मिला सीएम का सहारा, पढ़ाई का खर्च उठाएगी पंजाब सरकार
punjab-government-will-bear-the-expenses-of-education-of-10-year-old-vansh-who-sell-socks

सड़कों पर जुराबें बेचने वाले 10 साल के वंश को मिला सीएम का सहारा, पढ़ाई का खर्च उठाएगी पंजाब सरकार

लुधियाना : शहर की सड़कों पर अब 10 वर्षीय वंश पिता के साथ जुराबें नहीं बेचेगा। दूसरे बच्चों के साथ वह भी स्कूल जाएगा और पढ़ाई करेगा। उसकी पढ़ाई का सारा खर्च पंजाब सरकार उठाएगी। यह ऐलान मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को किया है। यही नहीं सरकार की तरफ से वंश के गरीब परिवार को दो लाख रुपये की आर्थिक मदद भी दी जाएगी।

कुछ दिन पहले बच्चे वंश की एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुई थी जिसमें वह परिवार की आर्थिक मदद के लिए सड़क किनारे जुराब बेच रहा था। इस वीडियो में वह एक कार चालक को 50 रुपये से कम में जुराब बेचने से इंकार कर देता है। यह वीडियो इतनी वायरल हुई कि सूूबे के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह तक पहुंच गई। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने इस बच्चे और परिवार से वीडियो काल पर बात की। कैप्टन ने कहा कि उन्हें वंश के स्वाभिमान ने प्रभावित किया है।

मुख्यमंत्री ने लुधियाना के डीसी वरिंदर शर्मा को आदेश दिए हैं कि आर्थिक तंगी के कारण वंश ने स्कूल छोड़ दिया था, उसे फिर से स्कूल भेजा जाए। उसकी शिक्षा का पूरा खर्च पंजाब सरकार उठाएगी।

 

source link


Leave a Reply