चंडीगढ़ : पंजाब में CM भगवंत मान की अगुआई वाली आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार ने ग्रामीण विकास (rural Development) एवं पंचायत विभाग (Panchayat Department) के 3 अफसरों को सस्पेंड कर दिया है। इन पर 11 करोड़ के घोटाले का आरोप है। इन तीनों ने प्लानिंग विभाग (planning department) और CM फंड (CM Fund) के लिए आई रकम का मिसयूज किया। जांच रिपोर्ट में खुलासा होने के बाद इन पर कार्रवाई की गई। सस्पेंड किए अफसरों में ब्लॉक डेवलपमेंट (block development) एवं पंचायत अफसर(Panchayat Officer) बीडीपीओ (Block Development and Panchayat Officer) जतिंदर सिंह ढिल्लों, सीनियर असिस्टेंट (अकाउंट) गुरदीप सिंह और सीनियर असिस्टेंट चंद सिंह शामिल हैं।