Latest news
सुखबीर बादल पर हमले के बाद अमृतसर में पूर्व जत्थेदार रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन...

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब के CM भगवंत मान मोहल्ला क्लीनिक देखने पहुंचे, यहां 100 से ज्यादा टेस्ट होंगे, 41 किस्म के पैकेज मिलेंगे
Punjab CM Bhagwant Mann visits Mohalla clinic

पंजाब के CM भगवंत मान मोहल्ला क्लीनिक देखने पहुंचे, यहां 100 से ज्यादा टेस्ट होंगे, 41 किस्म के पैकेज मिलेंगे

चंडीगढ़ : आपको बता दे पंजाब में 15 अगस्त को 75 आम आदमी क्लीनिक शुरू किए जा रहे हैं। वहीँ शनिवार को CM भगवंत मान ने मोहाली पहुंचकर मोहल्ला क्लीनिक का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने कहा कि देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर 15 अगस्त को 75 आम आदमी क्लीनिक शुरू करेंगे। इसमें टेस्ट के 41 किस्म के पैकेज मिलेंगे। 100 किस्म से ज्यादा के टेस्ट यहां उपलब्ध होंगे। आम आदमी क्लीनिक में मुफ्त इलाज होगा।

वहीँ मुख्यमंत्री सीएम मान ने बताया कि आम आदमी क्लीनिक में एक MBBS डॉक्टर, एक फार्मासिस्ट, एक नर्स और एक स्वीपर समेत 4 से 5 कर्मचारी होंगे। आम आदमी क्लीनिक एयरकंडीशंड होगा। कई जगह डिस्पेंसरी तो कई जगह एनआरआई जगह दे रहे हैं।

यहाँ टोकन सिस्टम होगा। वहीँ इसके लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट की भी सुविधा मिलेगी। उसी हिसाब से डॉक्टर मरीजों को देखेंगे। इन क्लीनिक में सब कुछ मिलेगा। वहीँ अगर टेस्ट में कोई बड़ी बीमारी आई तो ही उसे रेफर किया जाएगा। जितनी देर मरीज आएंगे, उतनी देर डॉक्टर बैठे रहेंगे। सीएम भगवंत मान ने दावा किया कि 90% से ज्यादा लोगों को इसका फायदा होगा। उन्हें प्राइवेट अस्पताल या PGI जाने की जरूरत नहीं होगी।

 


Leave a Reply