Latest news
जालंधर में एक्साइज विभाग की टीम पर फायरिंग: मचा हड़कंप पंजाब में एसआईआर प्रक्रिया हुई पूरी : 20.66 लाख मतदाता होंगे सूची से बाहर पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया व सीएम मान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप जालंधर में अब ट्रैफिक लाइट खुद तय करेगी सिगनल्स की टाइमिंग , 42 चौक होंगे स्मार्ट जालंधर के देवी तालाब मंदिर में दो गुट हो गए आमने-सामने, पत्थरबाजी से मची भगदड़ फरीदाबाद में PNB बैंक के लॉकर से 25 लाख के जेवरात हुए गायब , पुलिस ने केस किया दर्ज जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने की रेड , तीन युवतियां और युव... जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत, दो महीने बाद थी शादी

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब : सांसद अमृतपाल के करीबी सहित 4 लोग गिरफ्तार

पंजाब : सांसद अमृतपाल के करीबी सहित 4 लोग गिरफ्तार

जालंधर : सीपी स्वप्न शर्मा के नेतृत्व में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने अमृतपाल सिंह के पीएसओ सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है. इन लोगों पर अवैध हथियारों और मादक पदार्थों की तस्करी, जबरन वसूली समेत कई आरोप हैं. पुलिस ने आरोपियों के पास से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए हैं.

मामले का खुलासा करते हुए पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने बताया कि यह रैकेट राज्य में सक्रिय था और राज्य में कानून व्यवस्था को बाधित करने के लिए एक बड़े ऑपरेशन की योजना बना रहा था. मुख्य आरोपी लखविंदर सिंह पर अवैध हथियार, नशा तस्करी, जबरन वसूली समेत अन्य कई आरोपों में गिरफ्तार किया गया है. उसके साथ तीन और आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है.

उन्होंने बताया कि चार व्यक्तियों की पहचान लखविंदर सिंह पुत्र महिंदर सिंह निवासी गांव हैबोवाल, थाना गढ़शंकर, होशियारपुर, गुरभेज सिंह पुत्र बलबीर सिंह, निवासी गांव गुदारा, थाना बाजाखाना, फिरोजपुर, सतिंदर सिंह (उर्फ काला) पुत्र हरदेव सिंह निवासी गांव पलाही, पी.एस. मेहतियाना, होशियारपुर और भरत (उर्फ भाऊ) पुत्र मुख्तियार निवासी वार्ड नंबर 12 मोहल्ला पट्टी, तरनतारन के रूप में हुई है।

पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने बताया कि हर्षदीप सिंह जिसे पहले गिरफ्तार किया गया था, लखविंदर सिंह जिसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं परिचित थे। उन्होंने कहा कि लखविंदर सिंह हर्षदीप सिंह को नशीले पदार्थ सप्लाई करता था जो कि अवैध हथियारों के व्यापार में भी शामिल था। उसने अमृतपाल सिंह के करीबी साथी गुरभेज सिंह से प्राप्त किया था। उन्होंने बताया गुरभेज सिंह इससे पहले अमृतपाल अजनाला पुलिस स्टेशन पर हमके ले केस में कपूरथला जेल में था, जहां उसकी मुलाकात लखविंदर सिंह (उर्फ लक्खी) से हुई, जो पहले से ही एक हत्या के मामले में जेल में था। स्वपन शर्मा ने कहा कि उन्होंने बाद में राज्य के विभिन्न हिस्सों में हथियारों, गोला-बारूद और नशीले पदार्थों की तस्करी करनी शुरू कर दी और कहा कि इन व्यक्तियों के बीच फोन और मैसेज से यह सबूत मिले हैं कि वह अपने विरोधियों को निशाना बनाने की साजिश को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा संख्या 253 दिनांक 19-10-2024 अ/ध 25-54-59 आर्म्स एक्ट 21-61-85 एन.डी.पी.एस. एक्ट थाना नई बारादरी सी.पी. जालंधर दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि इनके पास से 12 बोर के 10 कारतूस, 315 बोर के आठ कारतूस और 100 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। स्वपन शर्मा ने कहा कि मामले की आगे की जांच की जा रही है और विवरण बाद में साझा किए जाएंगे।


Leave a Reply