Latest news
CJP PROTEST : संसद मार्च के लिए जा रहे छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज PM आवास के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेसी नेता , केंद्र सरकार के सामने रखीं ये मांगें जालंधर में 24 जुलाई को भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा, पत्रकार संस्था (DMA) को विशेष निमंत्रण फिट होने के बावजूद भी पंजाबी सिंगर करनदीप को आया हार्ट अटैक , युवाओं को दी खास सलाह अमृतसर में थार गाडी के अंदर मिली युवक की लाश, मचा हड़कंप जालंधर के सनप्रीत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बांधी थी पटियाला शाही पगड़ी नेपाल में भूकंप के झटके ; 5.0 तीव्रता के भूकंप से लोगों में फैली दहशत अमृतसर में 70 साल के बुजुर्ग पर आवारा कुत्तों ने किया हमला , हुई मौत भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाकर अस्पताल में शिफ्ट किया जालंधर जिले के सभी पोलिंग स्टेशनों पर 19 जुलाई 2026 को वोटर लिस्ट के SIR 2026 के तहत स्पेशल कैंप आयो...

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर के सिविल अस्पताल में कोविड को लेकर तैयारियां , किया गया मॉक ड्रिल
Preparations for Kovid in Civil Hospital of Jalandhar, mock drill done

जालंधर के सिविल अस्पताल में कोविड को लेकर तैयारियां , किया गया मॉक ड्रिल

जालंधर : भारत में कोरोना से निपटने की तैयारियों को शुरू कर दिया है आज देशभर में मॉकड्रिल हो रही है। इस दौरान अस्पतालों में ऑक्सीजन की सप्लाई, वेंटिलेटर्स, बेड और दवाइयों जैसी महत्वपूर्ण तैयारियों को परखा जा रहा है। इसी के चलते आज शहर के महानगर के सिविल अस्पताल में भी मॉक ड्रिल की गई है। मामले की जानकारी देते हुए सिविल अस्पताल के मेडिकल सुप्रिडेंट डॉ राजीव शर्मा ने बताया कि जैसे कि सब जानते है कि कोविड को लेकर पूरे भारत मे लहर शुरू होने की संभावना है।जिसके चलते हमने अस्पताल में नॉडल ऑफिसर भी लगा दिए है। जिसमें डॉ संदीप भगत व डॉ सुरजीत सिंह को नॉडल अधिकारी लगाया गया है। इस लहर के बचने के लिए हमारे पास आइसोलेशन बेड की संख्या 384, ऑक्सीजन सहित बेड की संख्या 314 साथ ही ICU बेड हमारे पास 70 मौजूद है। हमारे पास ऑक्सीजन के दो पलांट भी मौजूद है। एक ऑक्सीजन के पलांट में 1000 लीटर तो दूसरे में 700 लीटर कैपिसिटी है। इस दौरान हमने पहले से ही ऑक्सीजन के प्लांटों की सर्विस करवा ली है। डॉक्टर ने बताया कि कोरोना के नए वैरिएंट से बचने के लिए हमारी और से पूरी तैयारियां कर ली गई है। जिसे भारत सरकार की और से गूगल शीट सबमिट करवाने के लिए उन्हें कहा गया है। इस दौरान हमने गूगल शीट तैयार करके सरकार को भेज दी है। डॉ राजीव शर्मा ने लोगों से अपील की है कि वह कोरोना के नए वैरिएंट से बचने के लिए मास्क का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें और सोशल डिस्टेंस का पालन करें।


Leave a Reply