इंदौर : खबर है कि पॉपुलर टीवी शो ‘ससुराल सिमर का’ में अंजलि भारद्वाज का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने सुसाइड कर लिया है। मिली जानकारी अनुसार 30 साल की वैशाली का शव इंदौर की साईं बाग कॉलोनी में उनके घर पर मिला। बता दे कि उन्हें स्टार प्लस के मशहूर टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में संजना के रोल से भी खासी पॉपुलैरिटी मिली थी। पुलिस के मुताबिक वैशाली ने फांसी लगाई है।