Latest news
भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट पंजाब में निकाय चुनाव के परिणामों में AAP पार्टी का शानदार प्रदर्शन, जानें कांग्रेस-अकाली-भाजपा का ह... जालंधर में अब 1 जून से 9 और चौराहों पर होंगे E-Challan पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले BJP का बड़ा फैसला, केवल सिंह ढिल्लों बने नये प्रदेश अध्यक्ष पंजाब में नीले ड्रम में मिली लड़की की लाश, फैली सनसनी पेट्रोल डीज़ल के दामों में फिर बढ़ोतरी , 10 दिन में चाैथी बार इजाफा जालंधर में बड़ा हादसा : घर के मंदिर में लगे पंखे में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सिलिंडर फटा

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब में पुलिस भी सुरक्षित नहीं , चोरों ने पुलिसवाले के घर पर ही कर डाली चोरी
Police is also not safe in Punjab, thieves stole it at the policeman's house

पंजाब में पुलिस भी सुरक्षित नहीं , चोरों ने पुलिसवाले के घर पर ही कर डाली चोरी

बटाला : पंजाब में पुलिस की खुद की सुरक्षा पर ही उठे सवाल , मिली जानकारी अनुसार बाइक सवार दो अज्ञात चोरों ने पुलिस मुलाजिम के घर से ही चोरी कर दी । बताया जा रहा है दोनों चोरों ने दिनदिहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया । और ये सारी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इसके बाद पुलिस ने CCTV फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

घटना की जानकारी देते हुए एएसआइ सरबजीत सिंह ने बताया कि वह थाना सिविल लाइन में तैनात हैं। और शनिवार की सुबह वह घर में ताला लगाकर अपने परिवार के साथ श्री दरबार साहिब में माथा टेकने गए थे। लेकिन जब शाम को वे वापस आए तो उनके घर के मेन गेट का ताला टूटा हुआ था, और जब अंदर जाकर देखा घर की अलमारी भी खुली थी। जब उन्होंने सब चेक किया तो अलमारी से 3 लाख 6 हजार रुपये चोरी हो गए थे । और इसके बाद जब आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक की तो उसमे बाइक सवार दो अज्ञात व्यक्ति दिखाई दिए । इसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस मोके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

 

 


Leave a Reply