Latest news
जालंधर में टूर एंड ट्रैवल्स शॉप में नकाबपोश बदमाशों ने की बड़ी लूट MATHS COACHING CENTER के स्टूडेंट्स ने 10TH के रिजल्ट में अच्छे अंक प्राप्त किये 23वें विशाल माता रानी जागरण से पहले बालाजी महाराज की चौकी से बना भक्तिमय माहौल शिव ज्योति पब्लिक स्कूल की छात्रा संचिता सोनी ने ज़िले में दूसरा स्थान प्राप्त करके लहराया विद्यालय क... CBSE 10वीं सेशन-1 का रिजल्ट जारी : देशभर में लुधियाना रीजन 9वें स्थान पर AAP पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के घर और यूनिवर्सिटी पर ईडी की टीम ने रेड ਬਾਬਾ ਸਾਹਿਬ ਡਾਕਟਰ ਭੀਮ ਰਾਓ ਅੰਬੇਦਕਰ ਜੀ ਦੇ ਜਨਮ ਦਿਵਸ ਤੇ ਲੰਗਰ ਦਾ ਆਯੋਜਨ बैसाखी के दिन निशान साहिब की सेवा के दौरान 60 फीट की ऊंचाई से गिरकर सेवादार की मौत जालंधर में अवैध गैस रिफिलिंग के दाैरान सिलिंडर फटा , युवक बुरी तरह झुलसा हैवान पति : पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाली बीयर की बोतल, आरोपी पति गिरफ्तार

India Living News

Hot News
You are currently viewing अपने ही कर्मचारियों का पुलिस को काटना पड़ा चालान , महिला जवान समेत दो का हुआ चालान
Police had to issue challan to its own employees, two including a woman jawaan were challaned.

अपने ही कर्मचारियों का पुलिस को काटना पड़ा चालान , महिला जवान समेत दो का हुआ चालान

चंडीगढ़ : लोगों के हजारों रुपये के चालान काटने वाली चंडीगढ़ पुलिस अपने ही कर्मचारियों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाने में नाकाम साबित हो रही है। लगातार चंडीगढ़ पुलिस के मुलाजिम यातायात नियमों का उल्लंघन करते कैमरों में कैद हो रहे हैं। शनिवार को भी सोशल मीडिया पर एक यूजर ने फोटो यातायात पुलिस के साथ साझा की। इसमें चंडीगढ़ पुलिस की महिलाकर्मी बिना हेलमेट चंडीगढ़ नंबर की एक एक्टिवा पर पीछे बैठी है। बीते 22 दिसंबर को दोपहर 12:49 बजे सेक्टर- 26 लाइट प्वाइंट पर एक्टिवा पर दो मुलाजिम सवार थे। इस मामले में यातायात पुलिस ने ऑनलाइन चालान जारी कर दिया है।

वहीं, 22 दिसंबर को ही सेक्टर- 17 लाइट प्वाइंट पर दोपहर 12:07 बजे पंजाब नंबर की एक एक्टिवा की फोटो भी सोशल मीडिया पर यातायात पुलिस के साथ साझा की गई। इसमें भी एक्टिवा पर पीछे एक पुलिस कर्मचारी बिना हेलमेट के बैठा नजर आ रहा है। उसका भी यातायात पुलिस ने चालान जारी किया है। इससे पहले इसी महीने के दूसरे सप्ताह में सरकारी मोटरसाइकिल पर बिना हेलमेट पीछे बैठे चंडीगढ़ पुलिस के जवान का वीडियो और तस्वीर सोशल मीडिया पर आने के बाद चालान काटा गया था।


Leave a Reply