Latest news
शिव ज्योति पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों को आपातकालीन सहायता तथा ट्रैफ़िक नियमों के प्रति किया गया जा... क्या आपको पता है दुनिया का सबसे खुशहाल देश कौन सा है ? सक्षम पंजाब न्यूज पेपर के मुख्य संपादक केवल कृष्ण की पत्नी स्वर्गीय मधुबाला की अंतिम शोक सभा में पहु... गुरु ग्रंथ साहिब बेअदबी पर सख्त कानून लागू, दोषी पाए जाने पर आजीवन कारावास और 25 लाख का जुर्माना नेपाल सरकार ने बढ़ाई सख्ती: भारत से तेल, मछली और दवा समेत कई उत्पादों की 'नो एंट्री' जालंधर में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग: 80 झुग्गियों समेत कई फैक्टिरयां आई चपेट में जालंधर में HDFC Bank के ATM पर महिला के खाते से ठगी स्कूल टीचर पर क्लास में Acid Attack, अध्यापक सहित 2 बच्चे आए चपेट में आम आदमी पार्टी के मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED की रेड Bright Tution Academy के स्टूडेंट्स ने कक्षा 10th CBSE के रिजल्ट में अच्छे अंक प्राप्त किये

India Living News

Hot News
You are currently viewing पुलिस कमिश्नर ने अधिकारियों को लंबित आवेदनों का निपटारा करने में तेजी लाने के दिए निर्देश
Police Commissioner directs officers to expedite disposal of pending applications

पुलिस कमिश्नर ने अधिकारियों को लंबित आवेदनों का निपटारा करने में तेजी लाने के दिए निर्देश

जालंधर : पुलिस कमिश्नर गुरशरण सिंह संधू ने आज अधिकारियों को पुलिस कमिशनरेट की अलग-अलग शाखाओं में लंबित आवेदनों के निपटारे में तेजी लाने और लोगों को समय पर सेवाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

पुलिस कमिश्नर ने विभिन्न शाखाओं के प्रमुखों से बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन जालंधर के लोगों की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है और लोगों को सेवाएं प्रदान करने में किसी भी तरह की देरी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सीनियर अधिकारियों से आवेदनों के निपटाने की प्रक्रिया पर व्यक्तिगत तौर पर नजर रखने को कहा ताकि लोगों को पुलिस अधिकारियों के दफ्तरों या थानों में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

उन्होंने अधिकारियों से आम जनता के आवेदनों में अनुचित देरी का कारण दर्ज करने को भी कहा। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस को अपनाया जा रहा है और भ्रष्ट गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति को छोडा नहीं जाएगा। इस मौके पर ज्वाइंट सीपी नवनीत बैंस, डी.सी.पी. (हैडक्वाटर) वत्सला गुप्ता, एडीसीपी (हैडक्वाटर) आदित्य आदि उपस्थित थे।


Leave a Reply