Latest news
स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस

India Living News

Hot News
You are currently viewing फिल्लौर में डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर पत्थर फेंकने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर किया केस दर्ज़
Police arrested the accused who threw stones at the statue of Dr. Bhimrao Ambedkar in Phillaur and registered a case

फिल्लौर में डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर पत्थर फेंकने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर किया केस दर्ज़

जालंधर : आपको बता दे कि उपद्रव फैलाने वालों के खिलाफ पंजाब के नए सीएम चरणजीत सिंह चन्नी एक्शन मूड में आ गए हैं। वहीँ सीएम के निर्देशों के बाद बीते सोमवार देर रात फिल्लौर थाना क्षेत्र में डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर गमले और पत्थर फेंकने वाले आरोपी को पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार करके उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी मुताबिक गिरफ्तार आरोपित की पहचान मध्य प्रदेश के जवनिया जिला हुसन निजरा निवासी 25 वर्षीय भीकू मीणा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

आपको बता दे कि ये वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई थी। जिसके बाद आरोपी युवक की पहचान करते हुए फिल्लौर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। वही इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा है कि राज्य की कानून व्यवस्था और शांति व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई कर उसे जेल भेजा जाएगा।

 


Leave a Reply