Latest news
स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस

India Living News

Hot News
You are currently viewing दुष्कर्म मामले में EX MLA के भाई को पुलिस ने किया गिरफ्तार , सिमरजीत बैंस समेत फरार चल रहे अन्य लोगों को पकड़ने के लिए दबिश जारी
Former MLA Simarjit Singh Bains got a big relief from the High Court

दुष्कर्म मामले में EX MLA के भाई को पुलिस ने किया गिरफ्तार , सिमरजीत बैंस समेत फरार चल रहे अन्य लोगों को पकड़ने के लिए दबिश जारी

लुधियाना : बड़ी खबर है कि दुष्कर्म मामले में वांछित लुधियाना के पूर्व विधायक और लोक इंसाफ पार्टी के प्रमुख सिमरजीत सिंह बैंस के भाई करमजीत सिंह बैंस को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीँ खुद सिमरजीत सिंह बैंस फरार चल रहा है। वहीँ सिमरजीत बैंस को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

आपको बता दें कि दुष्कर्म मामले में पूर्व विधायक सिमरजीत बैंस के अलावा उनके भाई करमजीत बैंस सहित 6 लोग और भी आरोपी हैं। सभी को कोर्ट ने भगोड़ा करार दिया था। ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट हरसिमरनजीत कौर की अदालत ने पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस सहित 6 अन्य लोगों को दुष्कर्म मामले की सुनवाई में न पहुंचने पर भगौड़ा करार दिया था। साथ ही इनके खिलाफ अदालत में पेश न होने पर थाना डिवीजन 6 की पुलिस ने मामला दर्ज करवाया था।

वहीँ लुधियाना के थाना डिवीजन नंबर-6 की पुलिस ने बताया कि कोर्ट के आदेश के बाद करमजीत सिंह बैंस को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा पूर्व विधायक सिमरजीत बैंस सहित अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। बैंस की जमानत याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज होने के बाद पुलिस हरकत में आई है।


Leave a Reply