Latest news
नेपाल में भीषण बाढ़ से मची तबाही, गांव-पुल-गाड़ियां सब बह गए हरियाणा में दिन दहाड़े बुटीक संचालिका की गला काटकर हत्या , घटना CCTV में हुई कैद जालंधर में पत्रकार से हथियारों के बल पर लूट की वारदात , लुटेरे सोने की दो अंगूठियां और कैश लेकर फरार जालंधर में भगवान महावीर मार्ग का भव्य उद्घाटन, इंसानियत दा फैन एसोसिएशन ने स्मृति स्तंभ शहरवासियों क... जालंधर के मॉडल टाउन में दो कारों की टक्कर , इनोवा कार दुकान में जा घुसी 27 अगस्त को पंजाब बंद : जाने क्या रहेगा खुला और क्या रहेगा बंद चीनी के बाद अब रुला रहा प्याज, कीमत में भारी बढ़ोतरी जालंधर में सफाई कर्मियों की खत्म हुई हड़ताल, सड़कों से हटेगा अब कूड़ा जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया, 494 यात्रियों को पकड़ा गया जापान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए , रिक्टर स्केल पर 6.1 तीव्रता मापी गई

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में बाप-बेटे को जेहरीले सांप ने काटा , अस्पताल में इलाज के दौरान पिता की मौत
Poisonous snake bites father and son in Jalandhar, father dies during treatment in hospital

जालंधर में बाप-बेटे को जेहरीले सांप ने काटा , अस्पताल में इलाज के दौरान पिता की मौत

जालंधर : खबर मिली है कि जालंधर में एक बाप और बेटे को सांप ने काट लिया। अस्पताल में पिता की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि बेटे की हालत अब स्थिर है। मिली जानकारी अनुसार यह घटना राम-शरण कालोनी की है। वही इलाका निवासियों का कहना है कि यहां खाली प्लाट हैं, जहां जहरीले सांप आम घूमते हैं। लेकिन इन प्लाटों के मालिक यहां सफाई तक नहीं करवाते।

मृतक की पहचान राम-शरण कालोनी में रहने वाले रामप्रीत शाह के तौर पर हुई है। बेटे बिट्‌टू ने बताया कि बीती रात परिवार छत पर सोया हुआ था। तभी रात के 3 बजे पिता ने शोर मचाया कि उन्हें सांप ने काट लिया है। परिवार घबरा गया और सभी रामप्रीत शाह को लेकर निजी अस्पताल पहुंच गए।

अभी रामप्रीत शाह का इलाज चल ही रहा था, तभी बिट्‌टू भी चक्कर खाकर नीचे गिर गया। डॉक्टरों ने बताया कि सिर्फ रामप्रीत ही नहीं, बिट्‌टू को भी सांप ने काटा है। इलाज के दौरान रामप्रीत शाह की मौत हो गई, जबकि डॉक्टरों ने बिट्‌टू को बचा लिया।

इलाका निवासियों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि स्थानीय प्लाटों की सफाई करवाई जाए, ताकि रामप्रीत जैसी घटना किसी और के साथ ना हो।


Leave a Reply