Latest news
प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार... दुखद समाचार : माँ देवी राज रानी जी, राजेश्वरी धाम देवी राज रानी वैष्णो मंदिर की संस्थापक हुए ब्रह्मल...

India Living News

Hot News
You are currently viewing Patiala Violence: शिवसेना नेता हरीश सिंगला को कोर्ट ने दो दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, हिंसा भड़काने का है आरोप
Patiala Violence: Court sent Shiv Sena leader Harish Singla to two-day police custody, accused of inciting violence

Patiala Violence: शिवसेना नेता हरीश सिंगला को कोर्ट ने दो दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, हिंसा भड़काने का है आरोप

पटियाला : पटियाला हिंसा से कनेक्शन को लेकर कोर्ट ने शिवसेना नेता हरीश सिंगला को पटियाला पुलिस की दो दिन की हिरासत में भेज दिया है. सिंगला को खालिस्तान विरोधी मार्च का नेतृत्व करने के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था. उनपर बिना अनुमति के जुलूस निकालने और हिंसा को भड़काने का आरोप है. पटियाला में शुक्रवार को हुई हिन्दू और सिख गुटों में झड़प के बाद सिंगला को शिवसेना के पंजाब कार्यकारी अध्यक्ष के पद से भी बरखास्त कर दिया गया था.

यह झड़प पटियाला में काली माता मंदिर के बाहर उस समय हुई जब सिंगला के समूह ने पास के आर्य समाज चौक से ‘खालिस्तान मुर्दाबाद मार्च’ शुरू किया था. अधिकारियों ने बताया कि निहंगों सहित कुछ सिख कार्यकर्ता, जो दुख निवारण साहिब गुरुद्वारे पर एकत्र हुए थे. वो मंदिर की ओर बढ़े. इनमें से कुछ ने तलवारें भी लहराईं. उन्होंने बताया कि सिख समुदाय के जुलूस को भी अधिकारियों से अनुमति नहीं मिली थी. पुलिस के मुताबिक, मंदिर के पास दोनों गुट आमने-सामने आ गए और एक दूसरे पर पथराव करने लगे. इसके बाद मंदिर के कपाट तुरंत बंद कर दिए गए और हिंसा को शहर में फैलने से रोकने के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए.

SFJ ने की थी खालिस्तान का स्थापना दिवस मनाने की घोषणा

हरीश सिंगला ने इसपर सफाई देते हुए शुक्रवार को कहा था कि संगठन ने मार्च का आयोजन ‘सिख फॉर जस्टिस’ की 29 अप्रैल को ‘खालिस्तान के स्थापना दिवस’ के तौर पर मनाने की घोषणा के जवाब में किया था. सिंगला ने कहा कि प्रतिबंधित गुट ‘सिख फॉर जस्टिस’ प्रमुख गुरपतवंत पन्नून ने 29 अप्रैल को खालिस्तान के स्थापना दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी

 


Leave a Reply