Latest news
पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में मकसूदां मंडी के पास कैंटर की चपेट में आने से एक्टिवा सवार युवती की दर्दनाक मौत
Painful death of a girl riding Activa after being hit by a canter near Maqsood Mandi in Jalandhar

जालंधर में मकसूदां मंडी के पास कैंटर की चपेट में आने से एक्टिवा सवार युवती की दर्दनाक मौत

जालंधर : जालंधर में मकसूदां मंडी के पास गंदे नाले के ऊपर कैंटर की टक्कर से एक्टिवा सवार युवती की दर्दनाक मौत हो गई । वहीँ बताया जा रहा है कि एक्सीडेंट के बाद कैंटर चालक ने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने लोगों की मदद से उसे पकड़ लिया।

वहीँ लोगों ने आरोपी ड्राइवर के नशे में होने की बात कही है । पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है और पुलिस अब उसका मेडिकल करवा रही है। वहीँ हादसे की खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने मृतका का शव एंबुलेंस की जगह अपनी गाड़ी में रखवाया। जिसके बाद मृतका के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल ले गए।

मिली जानकारी अनुसार गांव लिद्दड़ां की रहने वाली 27 साल की प्रभजोत कौर घर से गुरुवार सुबह ब्यूटी पार्लर जाने के लिए निकली थी। और जब वह मकसूदां मंडी के पास पहुंची तो वहां अचानक एक कैंटर ने उसे कुचल दिया। इस भयानक हादसे में लड़की की मौके पर ही मौत हो गई। एक्सीडेंट के बाद मोके पर पहुँच पुलिस ने आगे की कार्यवाही शुरू कर दी।

 


Leave a Reply